WWE में काम करने वाले सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी-खासी रहती है। एक WWE सुपरस्टार अपने करियर में काफी मेहनत करता है जिसका नतीजा यह रहता है कि उसे रिंग में सफलता के साथ-साथ पूरी दुनिया में शोहरत और नाम मिलता है।
ये भी पढ़ें- WWE Clash of Champions 2020: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी
फैंस उन सुपरस्टार्स को पसंद करने लगते हैं और उनकी हर एक चीज़ फॉलो करना भी शुरू कर देते हैं। एक सुपरस्टार और फैंस के बीच रिश्ता काफी गहरा होता है और जब सुपरस्टार इस दुनिया से चले जाते हैं तो फैंस को पास शोक करने के अलावा और कोई चारा नहीं होता है।
अपने पसंदीदा रेसलर को खोना फैंस के लिए आसान नहीं होता है। अक्सर हम देखते हैं कि जब किसी रेसलर या सुपरस्टार का निधन हो जाता है तो फैंस अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं। अपने पसंदीदा रेसलर्स या सुपरस्टार्स को खोना किसी सदमे से कम नहीं है।
इस आर्टिकल में उन 5 लेजेंड्स सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका साल 2020 में निधन हो गया।
5. WWE लेजेंड रॉकी जॉनसन
WWE के सबसे बड़े रेसलर और हॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता द रॉक के पिता रॉकी जॉनसन का निधन इस साल 15 जनवरी को हो गया था। रॉकी जॉनसन ने अपना रेसलिंग करियर 1960 के दौरान शुरू किया था। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने NWA प्रो रेसलिंग कंपनी में काम किया था। इस रेसलिंग कंपनी में काम करते हुए उन्होंने कई हैवीवेट और टैग चैंपियनशिप जीती थी।
नेशनल रेसलिंग एलायंस प्रो रेसलिंग कंपनी में काम करने के बाद रॉकी WWE के साथ जुड़़ गए थे। WWE में काम करते हुए इन्होंने हॉल ऑफ फेमर टोनी एटलस के साथ मिलकर एक टैग टीम बनाई थी और इस टैग टीम को 'द सोल पैट्रोल' कहा जाता था। रॉकी ने साल 1991 में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था और अपने रिटायरमेंट लेने के बाद रॉकी जॉनसन ने अपने बेटे द रॉक को ट्रेनिंग दी।