5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हे Raw में एलेक्सा ब्लिस और लिली निशाना बना सकती हैं

WWE सुपरस्टार्स जिन्हे Raw में एलेक्सा ब्लिस और लिली निशाना बना सकती हैं
WWE सुपरस्टार्स जिन्हे Raw में एलेक्सा ब्लिस और लिली निशाना बना सकती हैं

WWE के इस हफ्ते के रॉ (Raw) एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस ने अपनी साथी लिली के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास किया जिसके आधार पर लिली किसी रेसलर पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इससे दो सवाल खड़े होते हैं, एक तो ये कि क्या इसका अर्थ है कि वो सुपरस्टार किसी मुश्किल में है।

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 3 अफवाहें जो सच साबित होनी चाहिए और 2 जो गलत साबित होनी चाहिए

वहीं दूसरी बात ये है कि क्या वो उस सुपरस्टार को मैनेज करना चाहती हैं। यदि ऐसा है तो वो कौन सा (या सी) रेसलर हो सकती हैं जिन्हें एलेक्सा ब्लिस और लिली मैनेज करना चाह रही हैं। इस आर्टिकल में हम उन पाँच नामों पर एक नजर ड़ालने वाले हैं जिनपर एलेक्सा ब्लिस और लिली का ध्यान हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown में जरूर होनी चाहिए

#5 क्या WWE Raw विमेंस चैंपियन पर है इनकी नजर?

एलेक्सा ब्लिस Royal Rumble मैच में से सबसे कम समय में मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन के हाथों ही बाहर की गई थीं। इसका अर्थ ये भी हो सकता है कि एलेक्सा अपने तरीके से चैंपियन पर निशाना साधना चाहती हों। वैसे ये सच है या नहीं ये तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इसमें दोराय नहीं कि ये एक संभावना है।

रिया और असुका अबतक चैंपियनशिप मैच के लिए नहीं लड़ी हैं और इनका मुकाबला WrestleMania Backlash में होगा। इस मैच को एक ट्रिपल थ्रेट मैच बना दिया गया है जिसमें शार्लेट फ्लेयर भी शामिल होंगी। ऐसे में क्या इस मैच के दौरान एलेक्सा ब्लिस आकर अपने मंसूबे साफ कर देंगी? क्या ये सही होगा क्योंकि एलेक्सा और रिया के बीच एक मैच SummerSlam के योग्य है?

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे WWE SmackDown से दूर हुए डेनियल ब्रायन अपने काम को कर सकते हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 सोन्या डेविल

सोन्या डेविल ने इस हफ्ते के शो में लाल रंग की ड्रेस पहनी थी और एलेक्सा ब्लिस के मुताबिक लिली को लाल रंग बेहद पसंद है। यही वजह है कि लिली उस समय वहीं मौजूद थीं जब सोन्या रिंग में शार्लेट को WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनाने के बाद बैकस्टेज एडम पियर्स से बात कर रही थीं।

क्या इसका अर्थ ये समझा जाए कि लिली का इशारा सोन्या डेविल की तरफ था? सोन्या वापसी करने पर अपना मैच नहीं हार सकती हैं और ना ही एलेक्सा के लिए ये कहा जा सकता है। ऐसे में इस सेगमेंट के दौरान लिली की मौजूदगी का क्या मकसद था और इसके क्या मायने हैं वो हमें आनेवाले हफ्तों में मालूम पड़ेंगे।

#3 क्या एलेक्सा ब्लिस शार्लेट फ्लेयर को अपना निशाना बनाना चाहती हैं?

WrestleMania Backlash में होने वाला WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच एक ट्रिपल थ्रेट है जिसका अर्थ है कि इस मैच में कोई भी डिसक्वालिफ़िकेशन नहीं हो सकता है। ऐसे में अगर मैच के दौरान एकदम से लाइट चली जाए और एलेक्सा ब्लिस आकर शार्लेट फ्लेयर पर अटैक कर दें तो ये बेहद अलग कहानी की शुरुआत होगी।

शार्लेट फ्लेयर आज भी लाल रंग की ड्रेस ही पहने हुई थीं और अगर एलेक्सा एवं शार्लेट एक दूसरे से लड़ाई करती हैं तो ये एक अच्छी कहानी होगी जिसमें शार्लेट को अपने किरदार को बेहतर करने का मौका मिलेगा। वैसे भी रिया को एक लंबे समय तक चैंपियन बने रहना चाहिए ताकि वो अन्य बेबीफेस को आगे बढ़ने का मौका दे सकें।

#2 क्या एलेक्सा ब्लिस एंजेल गार्ज़ा की नई लव इंट्रेस्ट बन सकती हैं?

एलेक्सा ब्लिस की दोस्त लिली आपको इस सेगमेंट में भी नजर आई होंगी। अगर एंजेल और एलेक्सा को एक साथ दिखाया जाता है तो उससे एक नई कहानी की शुरुआत हो सकती है जिसमें नाया जैक्स एलेक्सा ब्लिस से लड़ने की इच्छा जता सकती हैं। वैसे अगर लिली का किरदार निकी क्रॉस के रूप में सामने आता है तो उससे विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए नए विरोधी प्राप्त हो जाएंगे।

एलेक्सा ब्लिस और ड्रू गुलक के बीच कोई कहानी बनती हुई नहीं दिख रही है। इसके पीछे ड्रू जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि WWE क्रिएटिव ने ऐसा कोई काम नहीं किया है जो ड्रू गुलक को इस योग्य बना दे जिससे वो एलेक्सा ब्लिस के साथ इस समय किसी कहानी का हिस्सा बन सकें। ये दुखद लेकिन सत्य है।

#1 एलेक्सा ब्लिस और ईवा मरी आपस में लड़ाई कर सकती हैं

एलेक्सा ब्लिस ने बताया था कि लिली को लाल रंग बहुत पसंद है और ईवा की टैगलाइन ये बताती है कि उन्हें लाल रंग बेहद पसंद है। इसका सीधा अर्थ है कि लिली का अगला निशाना ईवा हो सकती हैं। वैसे भी ईवा को फैंस कुछ खास पसंद नहीं करते हैं तो ऐसे में उन्हें एक पुश की जरूरत होगी।

एलेक्सा ब्लिस के साथ एक कहानी करके ईवा खुद को साबित कर पाएंगी और अगर वो रिंग में ना भी लड़ें तो भी इन दोनों के बीच एक कहानी फैंस को एंटरटेन करने के लिए काफी है। ऐसे में एलेक्सा ब्लिस के काम से ईवा का करियर फिर से चल पड़ेगा और वो एक हिट किरदार बन जाएंगी।

Quick Links