WWE के इस हफ्ते के शोज में ऐसा बहुत कुछ हुआ जिसने आनेवाले हफ्तों के लिए रोमांच को बढ़ा दिया hai। रॉ (Raw) में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) एक टैग टीम और विरोधियों के तौर पर लड़े जबकि शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) फिर से वापस आ गई हैं।ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे WWE SmackDown से दूर हुए डेनियल ब्रायन अपने काम को कर सकते हैंSmackDown में कहानी थोड़ी बदली हुई दिखाई दी क्योंकि विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर ने शो की शुरुआत की और उसके बाद शो के अंत में रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन को SmackDown से दूर कर दिया। इसको देखते हुए आइए एक नजर ड़ालते हैं उन चीजों पर जो इस हफ्ते हो सकती हैं।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें WrestleMania के बाद एक नए तरीके से पेश किया जाना चाहिए#3 WWE Raw में हम्बर्टो कारिलो शेमस को हरा दें View this post on Instagram A post shared by Humberto Carrillo (@humberto_wwe)शेमस ने WrestleMania 37 में यूएस टाइटल को मैट रिडल से जीता था और उसके बाद से पूर्व यूएस चैंपियन इस टाइटल से जुड़ी कहानी का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में शेमस ने दो बार ओपन चैलेंज किया और दोनों बार इसका जवाब हम्बर्टो कारिलो ने ही दिया। इसमें एक बार तो हम्बर्टो कारिलो को शेमस के हाथों पिटाई का सामना करना पड़ा जबकि दूसरी बार कारिलो ने शेमस को अपने मूव का शिकार बनाया।इस हफ्ते शेमस और कारिलो के बीच एक मैच होना चाहिए जिसकी शर्त ये हो कि अगर हम्बर्टो मैच जीत जाते हैं तो वो WrestleMania Backlash में इस टाइटल के लिए लड़ाई कर सकते हैं। इससे सबको फायदा होगा क्योंकि एक नया स्टार इस कहानी को रोमांचक बना देगा।ये भी पढ़ें: पूर्व WWE सुपरस्टार जॉन मोक्सली के चैंपियनशिप मैच का ऐलान, दिग्गज के खिलाफ होगा मुकाबला..cheaters, cowards & sidewinders covet my gold.. stand-up fight me like a man & leave jersey pulling to soccer primadonnas.. is there no one else? #openchallenge pic.twitter.com/B60niSsEuY— Sheamus (@WWESheamus) April 27, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।