रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। फास्टलेन (Fastlane) के सफल आयोजन के बाद अब Raw के लिए सब उत्साहित होंगे। WWE ने पास अब अपने अगले पीपीवी के लिए ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में उन्हें एपिसोड को जरूर ही बेहतर बनाना होगा। Raw में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का डेब्यू होने वाला है। इसके अलावा भी कई अन्य चीज़ें हो सकती हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- फेमस सुपरस्टार को WWE द्वारा निकाले जाने के बाद फैंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, ट्विटर पर निकाली भड़ासWWE को अगर Raw का अगला एपिसोड अच्छा बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस के बीच ये एपिसोड चर्चा का विषय बनेगा। साथ ही WWE को भी रेटिंग्स में फायदा हो सकता है। इसलिए हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- Raw में अली का फेस टर्न हो और रेट्रीब्यूशन के खिलाफ रिकोशे उनकी मदद करें View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)अली के लिए Fastlane पीपीवी काफी खराब रहा है। दरअसल, रिडल के खिलाफ उनका यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप देखने को मिला था। इस मैच में अली के पास काफी अच्छा मौका था। इसके बावजूद रेट्रीब्यूशन और अली के बीच अनबन के चलते उनकी हार हुई। मैच के बाद सभी सुपरस्टार्स जाने लगे। इस अली पर मेस और टी-बार द्वारा जबरदस्त हमला हुआ था।ये भी पढ़ें:- WWE Raw प्रीव्यू: 5 फुट 7 इंच का फेमस सुपरस्टार करेगा डेब्यू, दिग्गज की होगी जबरदस्त पिटाई?अली अब अपने ही पूर्व ग्रुप के खिलाफ दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान वो अकेले है। ऐसे में रिकोशे उनकी मदद करने के लिए आगे आ सकते हैं। इस समय रिकोशे कुछ भी खास नहीं कर रहे हैं। ऐसे में रेट्रीब्यूशन के खिलाफ आकर वो अली का साथ दे सकते हैं। ये एक बड़ा सरप्राइज होगा क्योंकि कोई भी इसकी उम्मीद नहीं कर रहा है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।