WWE Raw प्रीव्यू: 5 फुट 7 इंच का फेमस सुपरस्टार करेगा डेब्यू, दिग्गज की होगी जबरदस्त पिटाई?

WWE
WWE

रॉ (Raw) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। अब रेसलमेनिया WrestleMania पीपीवी करीब है। साथ ही Fastlane पीपीवी के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड रहने वाला है। WWE जरूर ही इसे खास बनाना चाहेगा। इसके चलते उन्हें कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय करने होंगे। खैर, WWE ने एक बड़ी घोषणा पहले ही कर दी है।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- फेमस सुपरस्टार को WWE द्वारा निकाले जाने के बाद फैंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, ट्विटर पर निकाली भड़ास

इसके अलावा भी WrestleMania को देखते हुए स्टोरीलाइन आगे बढ़ती रहेगी। WWE धीरे-धीरे अपने बड़े शो के लिए मैचों की घोषणा भी करने वाला है। ऐसे में रेड ब्रांड का अहम शो देखने लायक रहने वाला है। इसलिए हम Raw के इस एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- Raw में रिया रिप्ली अपना मेन रोस्टर डेब्यू करने वाली हैं

Ad

रिया रिप्ली फुल टाइम Raw में दिखाई देने वाली हैं। दरअसल, वो Raw के अगले एपिसोड में अपना में डेब्यू करेंगीं। काफी समय से फैंस उन्हें WWE में देखने के लिए उत्साहित थे। खैर, अब जाकर वो डेब्यू करने वाली हैं। दरअसल, रिया पहले भी कई बार Raw में दिखाई दी है। दरअसल, उस समय वो NXT सुपरस्टार और NXT विमेंस चैंपियन के रूप में दिखाई दे रही थीं। उन्होंने Raw में मैच भी लड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Fastlane 2021, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस की हालत हुई खराब, दिग्गज ने भयानक लुक के साथ वापसी करके सबको चौंकाया

इसके बावजूद उन्हें Raw के एपिसोड में देखना रोचक रहेगा। अमूमन WrestleMania के बाद ही मेन रोस्टर पर बड़े डेब्यू या रिटर्न देखने को मिलते हैं। खैर, रिया रिप्ली का बड़े इवेंट से पहले Raw में डेब्यू होना अजीब बात है। WWE उनके लिए WrestleMania में जरूर ही बड़ी चीज़ें प्लान कर रहा है। Raw में आते ही रिया रिप्ली धमाका कर सकती हैं और कुछ शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- ब्रॉन स्ट्रोमैन vs जैक्सन राइकर?

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन के बीच Fastlane में मैच देखने को मिलने वाला था। इस मैकमैहन चोटिल हो गए। इसके चलते इलायस ने स्ट्रोमैन का सामना किया था। इस मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बुरी तरह इलायस पर हमला किया और उन्हें इस मैच में पराजित भी किया। अब इलायस अपना बदला लेना चाहेंगे।

इसके चलते Raw में इलायस अपने साथी जैक्सन राइकर की ओर से ब्रॉन स्ट्रोमैन को मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स के अच्छा मैच दे सकते हैं। इस मैच से राइकर को काफी फायदा मिल सकता है। साथ ब्रॉन स्ट्रोमैन और शेन मैकमैहन की स्टोरीलाइन आगे भी बढ़ सकती हैं।

- द फीन्ड और रैंडी ऑर्टन के बीच WrestleMania के लिए मैच तय हो?

Ad

द फीन्ड ने Fastlane पीपीवी के दौरान अपनी वापसी की। उन्होंने सबको चौंका दिया था। दरअसल, वो रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस के बीच मुकाबले के दौरान आ गए थे। इसके चलते ऑर्टन की हार हुई। बड़ी बात ये है कि द फीन्ड का लुक और भी ज्यादा डरावना हो गया है। ऐसे में उन्हें देखना रोचक रहेगा।

Raw के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन प्रोमो करते हुए द फीन्ड को चैलेंज कर सकते हैं। इसके अलावा द फीन्ड आकर द वाईपर पर हमला भी कर सकते हैं। WWE इसके बाद दोनों ही दिग्गजों के बीच WrestleMania के लिए मैच तय करते हुए दिखाई दे सकता है। अबतक आधिकारिक रूप से मैच की घोषणा नहीं हुई है।

- बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी शुरू हो

Ad

बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। इसके बावजूद मैकइंटायर की शेमस के साथ भी स्टोरीलाइन चल रही थी। खैर, अब Fastlane के बाद मैकइंटायर की दुश्मनी शेमस के साथ खत्म हो गई है। अब मैकइंटायर का निशाना बॉबी लैश्ले पर होने वाला है क्योंकि उनके बीच WrestleMania 37 में होगा।

WWE के पास बिल्डअप के लिए काफी कम समय है। ऐसे में दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी अब शुरू हो सकती हैं। बॉबी लैश्ले और मैकइंटायर को देखना जरूर ही रोचक रहने वाला है। वो Raw में प्रोमो कट कर सकते हैं। इसके अलावा उनके बीच WWE स्टोरीलाइन को रोचक दिखाने के लिए ब्रॉल भी करा सकता है। लैश्ले यहां मैकइंटायर पर हर्ट बिजनेस के साथ मिलकर जबरदस्त हमला कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Fastlane रिजल्ट्स : 21 मार्च, 2021

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications