एजे स्टाइल्स को रिटायर होने से पहले इन 5 WWE सुपरस्टार्स के साथ मैच जरूर लड़ना चाहिए

एजे स्टाइल्स और ऐज
एजे स्टाइल्स और ऐज

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स
ड्रू मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स

WWE रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में जीत के बाद ड्रू मैकइंटायर का करियर रफ्तार पकड़ चुका है। वो अभी तक सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर चुके हैं।

WWE अगर मैकइंटायर के चैंपियनशिप सफर को और भी सफल बनाना चाहती है तो एजे स्टाइल्स जैसे लैजेंड सुपरस्टार के खिलाफ उनका मुकाबला जरूर होना चाहिए।

अंडरटेकर

अंडरटेकर vs एजे स्टाइल्स
अंडरटेकर vs एजे स्टाइल्स

इसी साल WWE रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स और अंडरटेकर के बीच बोनयार्ड मैच लड़ा गया था, जिसे फैंस द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं भी मिली थीं। लेकिन आपको याद दिला दें कि इनकी ये भिड़ंत रिंग में नहीं हुई थी।

इस समय WWE में सिनेमैटिक तरीके से मैचों और सैगमेंट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। अगर स्टाइल्स और अंडरटेकर रिंग में एक नॉर्मल मैच लड़ते हैं तो द डेड मैन को फिलहाल गलतियों से भी बचाया जा सकेगा।

वैसे भी अंडरटेकर ने सभी को चौंकाते हुए रिटायरमेंट की घोषणा की थी, फैंस जरूर चाह रहे होंगे कि वो अपने सबसे पसंदीदा रेसलर के रिटायरमेंट मैच को जरूर देखें।