5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में IC चैंपियनशिप जीत सकते हैं

WWE
WWE

2021 को जरूर ही WWE खास बनाने की कोशिश करेगा। WWE ने अबतक अच्छे एपिसोड और पीपीवी दिए हैं और आगे भी इसी की उम्मीद रहने वाले हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड ने अबतक काफी प्रभावित किया है। WWE ने यहां कई शानदार मैच तय किये हैं और रेटिंग्स भी स्थिर रही हैं। 2021 में WWE का एक पीपीवी रॉयल रंबल (Royal Rumble) भी आयोजित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- WWE में इतिहास रचने वाले फेमस रेसलर के नए लुक ने मचाया धमाल, नए हेयरस्टाइल के साथ कुछ ऐसे आए नजर

SmackDown ब्रांड में इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन काफी बढ़िया चल रही हैं। इसके अलावा मिड-कार्ड डिवीजन भी बढ़िया काम कर रहा है। WWE पिछले कुछ समय से SmackDown में कई सुपरस्टार्स को पुश दे रहा है। कुछ सुपरस्टार्स है जिन्हें WWE साल 2021 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बना सकता है। इस आर्टिकल में हम नजर डालेंगे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो 2021 में इंटरकॉन्टिनेंटल (IC) चैंपियनशिप जीत सकते हैं।

5- WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा ने WWE में आने के बाद से ही कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। वो टैग टीम चैंपियनशिप के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे हैं। उन्होंने इन टाइटल्स को ज्यादा समय तक अपने पास भी रखा है। इसके बावजूद भी अबतक उन्हें एक बेहतर सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का पिछले 5 साल से कोई मैच नहीं हुआ

शिंस्के नाकामुरा को WWE अब सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश देने का प्लान बना रहा है। ये चीज़ काफी समय से नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्हें IC चैंपियन बनाया जा सकता है। इस बार वो अपने टाइटल रन से सुधार कर सकते हैं और लगातार इसे डिफेंड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। नाकामुरा एक अच्छे बेबीफेस चैंपियन बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- सिजेरो

सिजेरो को WWE जल्द ही एक बड़ा पुश देने की प्लानिंग कर रहा है। सिजेरो ने अबतक WWE में शानदार काम किया है। पिछले कुछ समय से कई संकेत मिले हैं कि सिजेरो को पुश मिलने वाला है। उन्हें नाकामुरा से अलग कर दिया गया। इसके बाद वो लगातार हफ्ते हर हफ्ते जीत दर्ज करते जा रहे हैं।

अगर WWE उन्हें पुश देने का प्लान बना रहे है तो सिजेरो को पहले मिड-कार्ड चैंपियन बनाया जा सकता है। ऐसे में ये WWE सुपरस्टार 2021 में IC चैंपियन बनते हुए नजर आ सकता है। पहले भी सिजेरो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे हैं और अब उन्हें सिंगल्स चैंपियन बनते हुए काफी ज्यादा समय बीत चुका है।

3- अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज को डेब्यू के बाद से ही पुश नहीं दिया जा रहा था। इसके बावजूद 2020 में उन्होंने साबित किया कि वो एक अच्छे मिड-कार्ड सुपरस्टार बन सकते हैं। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में शानदार काम किया था और अब वो एक अच्छे IC चैंपियन बन सकते हैं। पिछले कुछ समय से वो IC टाइटल की स्टोरीलाइन में शामिल है।

2021 में जरूर ही उन्हें एक बार जरूर IC चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है। उनका जल्द ही हील टर्न हो सकता है और इसके बाद क्रूज के लिए WWE में पुश संभव है। हो सकता है कि कुछ हफ्ते बाद ही अपोलो क्रूज नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन जाएं। खैर, 2021 में उनका एक बार मिड-कार्ड चैंपियन बनना तय नजर आ रहा है।

2- एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक WWE में पिछले कुछ समय से नजर नहीं आए हैं। इसके बावजूद जब भी वो वापसी करेंगे तो उन्हें शानदार तरीके से पुश दिया जाएगा। ब्लैक के पास WWE का टॉप स्टार बनने और टॉप टाइटल्स जीतने के सारे गुण है। इसके बावजूद उन्हें अबतक पुश नहीं मिला है। ऐसे में WWE उन्हें अब पुश दे सकता है।

वो 2021 में SmackDown ब्रांड में रहते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। यहां से उनके टॉप स्टार बनने का सफर शुरू हो सकता है। खैर, ब्लैक को फैंस जरूर ही मेन रोस्टर पर चैंपियन बनते हुए देखना चाहेंगे। साल 2021 इसके लिए एक सही समय रहने वाला है और इस साल बड़ी चीज़ें हो सकती हैं।

1- केविन ओवेंस

केविन ओवेंस पहले भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने IC चैंपियन के रूप शानदार काम किया है। खैर, काफी समय से उन्होंने WWE में कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती हैं। ऐसे में 2021 के अंदर उन्हें जरूर ही एक बार चैंपियन बनना चाहिए। अभी रोमन रेंस चैंपियन है और इसके चलते केविन शायद ही यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे।

रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में रहने के बाद ओवेंस को काफी फायदा हुआ है। इसके चलते केविन ओवेंस को WWE इस साल मिड-कार्ड टाइटल दे सकता है। वो SmackDown में एक अच्छे चैंपियन के रूप में सामने आ सकते हैं। इससे WWE को फायदा होगा क्योंकि कोई बड़ा सुपरस्टार्स IC चैंपियन बनेगा।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE में डबल चैंपियन बनना चाहिए

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
App download animated image Get the free App now