कोरोना महामारी ने WWE को काफी नुकसान पहुंचाया था और इस वजह से WWE में कुछ ऐसी चीजें देखने को मिली थी जो कि सामान्य परिस्थिति में शायद ही देखने को नहीं मिलती। आपको बता दें, इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स को मौके मिलना बंद हो गए जबकि कुछ दूसरे सुपरस्टार्स इस वक्त अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर मे हैं। कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही कंपनी को लाइव इवेंट का आयोजन करना बंद करना पड़ा है और इससे सुपरस्टार्स को काफी फायदा हुआ है।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैं
आपको बता दें, वर्तमान समय में WWE सुपरस्टार्स को हफ्ते में केवल एक दिन कम्पीट करना पड़ता है और इस वजह से सुपरस्टार्स को मानसिक और शारीरिक रूप से कम थकावट होती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो कि इस वक्त अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर मे हैं।
5- ड्रू मैकइंटायर (साल 2020 के सबसे बेहतरीन WWE सुपरस्टार)
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b8f3b-16125965645317-800.jpg 1920w)
वर्तमान WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर साल 2020 में कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण सुपरस्टार बनकर उभरे थे। साल 2020 में WWE को अपने सभी शोज को बिना ऑडियंस के बंद दरवाजे के पीछे कराना पड़ा था। हालांकि, इस दौरान मैकइंटायर ने आगे से शो को लीड किया और WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बनने के बाद से ही उन्होंने साल 2020 में ज्यादातर वक्त टाइटल को अपने पास रखा था।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें कंपनी ने बिना फैंस के जानकारी के रिलीज कर दिया था
आपको बता दें, WWE को ड्रू मैकइंटायर पर पूरा भरोसा था और मैकइंटायर ने भी एक बेबीफेस चैंपियन के रूप में खुद को साबित किया। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने एक बेबीफेस चैंपियन के रूप में कई बेहतरीन मैच लड़े। आपको बता दें, विंस मैकमैहन ने 10 साल पहले ही ड्रू मैकइंटायर के WWE चैंपियन बनने की भविष्यवाणी कर दी थी और साल 2020 में यह भविष्यवाणी पूरी हो चुकी है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- WWE विमेंस स्टार साशा बैंक्स
![साशा बैंक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/7cacd-16125971198870-800.jpg 1920w)
कोरोना महामारी के दौरान साशा बैंक्स WWE की सबसे महत्वपूर्ण विमेंस सुपरस्टार्स में से एक थी और शायद साल 2020 बैंक्स का WWE में सबसे बेहतरीन साल था। आपको बता दें, कोरोना महामारी के दौरान बैंक्स ने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप, Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।
बैंक्स खुलासा कर चुकी है कि कोरोना महामारी के दौरान कम व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें अपने सबसे बेहतरीन शेप में आने में मदद मिली और इसके साथ ही, वह अपने इन-रिंग परफॉर्मेंस को सुधारने में कामयाब रही। साशा हमेशा से ही बेहतरीन रेसलर रही हैं लेकिन अपने वर्तमान रन के दौरान वह और भी बेहतर हो गई हैं।
3- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले
![बॉबी लैश्ले](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307cf-16125977414708-800.jpg 1920w)
बॉबी लैश्ले के लिए साल 2020 की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन MVP के साथ आने के बाद से ही लैश्ले को काफी फायदा हुआ है। आपको बता दें, WrestleMania 36 के बाद लैश्ले को पुश मिलना शुरू हुआ और वह भले ही, WWE चैंपियनशिप मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराने में नाकाम रहे हैं लेकिन वह जल्द ही, यूएस चैंपियन बन गए।
यह कहना गलत नहीं होगा कि हर्ट बिजनेस के साथ जुड़ने के बाद से ही लैश्ले को काफी फायदा हुआ है। आपको बता दें, लैश्ले इस वक्त अपने WWE करियर के सबसे बेहतरीन दौर मे हैं और पिछले कुछ हफ्तों में उन्होंने खुद को पहले से ज्यादा खतरनाक कैरेक्टर में ढाल लिया है।
2- WWE सुपरस्टार अपोलो क्रूज
![अपोलो क्रूज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/1cddc-16125982082034-800.jpg 1920w)
अपोलो क्रूज हमेशा से ही एक बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर थे लेकिन साल 2016 के बाद से ही उनके WWE करियर में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। हालांकि, साल 2020 क्रूज के WWE करियर का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ और पॉल हेमन के Raw एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहते हुए उन्हें बड़ा पुश मिला।
इसी दौरान वह यूएस चैंपियन बनने में भी कामयाब रहे और 97 दिनों तक चैंपियन रहने के बाद वह Payback पीपीवी में बॉबी लैश्ले के हाथों अपना टाइटल हार गए। वर्तमान समय में भी क्रूज को नियमित रूप से मौके मिल रहे हैं और कुछ समय पहले उन्होंने रोमन रेंस के टीम ज्वाइन करने के संकेत दिए थे।
1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/29b2d-16125987333076-800.jpg 1920w)
साल 2019 में रोमन रेंस को बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में काफी चीयर किया गया था लेकिन साल 2020 में उन्होंने 5 महीने के ब्रेक के बाद एक हील सुपरस्टार के रूप में वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया था। इसके बाद रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब रहे और तभी से वह SmackDown को लीड करते आ रहे हैं।
आपको बता दें, वापसी के बाद से ही रोमन को ट्राइबल चीफ का निकनेम दिया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि द बिग डॉग इस वक्त अपने WWE करियर के सबसे बेहतरीन दौर मे हैं और अगर वह इसी तरह परफॉर्म करना जारी रखते हैं तो जल्द ही, वह लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच जाएंगे।