WWE सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी है और इस कंपनी के सोशल मीडिया पर करोड़ो फैंस होने की वजह से WWE सुपरस्टार्स को दुनिया भर में पहचान हासिल है। खुद WWE सुपरस्टार्स भी कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से ऑनलाइन जुड़े रहते हैं। साथ ही, WWE सुपरस्टार्स अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को अपने अगले फ्यूड की जानकारी के साथ-साथ अपने मैचों को भी प्रमोट करते हैं।ये भी पढ़ें: विंस मैकमैहन के द्वारा WWE टीवी पर की गई 5 चीजें जिनके बारे में फैंस भूल चुके हैंTOMORROW NIGHT on #WWERaw: @RandyOrton joins @AlexaBliss_WWE on A #MomentofBliss!📺 8/7c on @USA_Network pic.twitter.com/QELNqjFHgd— WWE (@WWE) November 30, 2020WWE के रोस्टर में सुपरस्टार्स की भरमार है और आपको बता दें, WWE में कई सुपरस्टार्स एक-दूसरे को बिलकुल भी पसंद नही करते है। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स एक-दूसरे से इतनी ज्यादा नफरत करते हैं कि उन्होंने अपने साथी सुपरस्टार को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर रखा है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने अपने साथी रेसलर को ट्विटर पर ब्लॉक कर रखा है।5- WWE लैजेंड JBL ने मैट जैक्सन को ट्विटर पर ब्लॉक कर रखा हैजेबीएलसाल 2017 में जेबीएल पर अपने साथी WWE कमेंटेटर मॉरो रनालो को परेशान करने का आरोप लगा। इसके बाद जेबीएल की वजह से मॉरो के स्मैकडाउन के लीड एनाउंसर के पद से हटाये जाने के बाद विवाद और भी बढ़ गया। इसके बाद मैट जैक्सन ने ट्विटर पर कई लोगों को ब्लॉक किया और मैट जैक्सन भी इन लोगों में शामिल थे।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE Raw में रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस के सैगमेंट के दौरान देखने को मिल सकती हैजल्द ही, यूट्यूब पर Being The Elite चैनल पर मैट जैक्सन ने खुलासा किया कि जेबीएल ने उन्हें बिना किसी कारण के ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। आपको बता दें, WWE में जेबीएल को कंट्रोवर्सियल फिगर के रूप में जाना जाता है और कंपनी में उनके करियर के दौरान उनपर कई सुपरस्टार्स को परेशान करने के आरोप लग चुके हैं।