5 WWE सुपरस्टार्स जो Survivor Series में टीम SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं

WWE SmackDown की टीम में कई बड़े सुपरस्टार्स को शामिल कर सकता है
WWE SmackDown की टीम में कई बड़े सुपरस्टार्स को शामिल कर सकता है

WWE का अगला इवेंट सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) है और इस इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। यह WWE के सबसे पुराने और अहम इवेंट्स में से है और WWE इसे खास बनाना चाहेगा। Survivor Series में चैंपियन बनाम चैंपियन मैचों के अलावा Raw और SmackDown के बीच एलिमिनेशन मैच देखने को मिलता है। Raw और SmackDown से 5-5 सुपरस्टार्स एक टैग टीम एलिमिनेशन मैच में आमने-सामने आते हैं।

Ad
Ad

अंत में सर्वाइव करने वाले सुपरस्टार की टीम को जीत मिलती है। सालों से इस तरह के मैच का आयोजन हो रहा है। इस साल कई बड़े सुपरस्टार्स को एलिमिनेशन मैच में जगह मिल सकती है। SmackDown के पास एक बढ़िया रोस्टर है और इसी वजह से वो एक बेहतर टीम तैयार कर सकते हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें टीम SmackDown का हिस्सा बन जाना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो Survivor Series 2021 के लिए टीम SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं।

5- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

Ad

ड्रू मैकइंटायर को कुछ समय पहले ही SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है। इस सुपरस्टार ने पिछले हफ्ते अपनी नई शुरुआत की और सैमी जेन को पराजित किया। अभी इस सुपरस्टार के पास कोई स्टोरीलाइन नहीं है। वो कंपनी के सबसे अहम और बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और इसी वजह से उन्हें SmackDown की टीम में शामिल किया जा सकता है। वो अपनी रेसलिंग स्किल्स और तगड़े मूव्स से मैच को अपने पक्ष में करना जानते हैं।

वो टीम में जुड़कर अहम किरदार निभा सकते हैं। ड्रू मैकइंटायर के आने से टीम मजबूत हो सकती है। इसी वजह से मैकइंटायर को जोड़ना सबसे बढ़िया विकल्प रहेगा। ड्रू को एक टॉप बेबीफेस माना जाता है और वो यहां पर अपने ब्रांड का नेतृत्व कर सकते हैं। टीम के कप्तान के रूप में मैकइंटायर सबसे बेहतर विकल्प माने जाएंगे। उनका बड़े इवेंट में इस्तेमाल करने का यह सबसे बेहतर तरीका है।

4- जिंदर महल

Ad

जिंदर महल को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है और वो आते ही अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। महल को Raw ब्रांड में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन SmackDown में उनकी किस्मत बदल सकती है। जिंदर SmackDown में बढ़िया तरह से शुरुआत कर सकते हैं। वो टीम SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं।

टीम में हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स का सही कॉम्बिनेशन होना सबसे जरुरी है। महल एक टॉप हील स्टार हैं और वो SmackDown की टीम में शामिल होने के लिए जबरदस्त विकल्प रहेंगे। महल की वजह से टीम मजबूत होगी और वो सभी भारतीय प्रशंसकों का ध्यान भी बड़े इवेंट पर खींच पाएंगे।

3- रिज हॉलैंड

Ad

रिज हॉलैंड को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और WWE उनका सही तरह से इस्तेमाल करना चाहेगा। हॉलैंड ने NXT में अपने जबरदस्त साइज और शानदार रेसलिंग स्किल्स से प्रभावित किया है। इसी वजह से उन्हें SmackDown में आते ही बड़ा पुश मिल सकता है।

रिज हॉलैंड SmackDown की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। WWE उन्हें आते ही टॉप स्टार की तरह पुश दे सकता है। हॉलैंड को Survivor Series 2021 जैसे बड़े इवेंट का हिस्सा बनकर फायदा मिल सकता है। इसी वजह से WWE को उन्हें SmackDown की टीम में शामिल करना चाहिए।

2- सिजेरो

Ad

सिजेरो को पिछले कुछ समय के खराब बुकिंग का सामना करना पड़ा है। WWE के पास उनके लिए अच्छी स्टोरीलाइन नहीं है। सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी खत्म करने के बाद से वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, अब उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है और उन्हें बड़ा मौका दिया जा सकता है।

सिजेरो को SmackDown की टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। वो मैच में अपनी जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल करते हुए फैंस का ध्यान खींच सकते हैं। इसी वजह से सिजेरो को पुश मिलना चाहिए। शायद Survivor Series 2021 में अच्छा प्रदर्शन करने से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल जाए।

1- जैफ हार्डी

Ad

जैफ हार्डी SmackDown में ड्राफ्ट हो गए हैं और उन्हें देखने के लिए हर कोई काफी उत्साहित होगा। जैफ हार्डी के पास काफी अनुभव है और वो टीम को मजबूत कर सकते हैं। हार्डी को Raw में बढ़िया तरह से बुक नहीं किया गया था लेकिन अब SmackDown में उन्हें अहम किरदार दिया जा सकता है।

जैफ हार्डी एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। इसी वजह से जैफ हार्डी को Survivor Series में SmackDown की टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। इससे ब्लू ब्रांड की टीम मजबूत हो जाएगी। जैफ हार्डी के अनुभव का इस्तेमाल करने का यह बढ़िया तरीका है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications