आमतौर पर WWE में स्टोरीलाइंस हील (विलन) और बेबीफेस (हीरो) सुपरस्टार्स के बीच रची जाती हैं। ऐसा प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में पिछले कई दशकों से होता आ रहा है और फैंस को ये हीरो-विलन की लड़ाई बहुत पसंद भी आती है।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी छोड़ना चाहते थे, विंस मैकमैहन ने उनसे क्या कहालेकिन मौजूदा परिस्थितियां थोड़ी अलग हैं और WWE को इस COVID-19 महामारी के समय में खुद में काफी बदलाव करने पड़े हैं। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें 2020 में हील टर्न लेने की सबसे ज्यादा जरूरत है।WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार्स एलेक्सा ब्लिसHappy Birthday to SmackDown Superstar, @AlexaBliss_WWE! pic.twitter.com/dokbGhgQEh— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 9, 2020ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला हो कि WWE ने एलेक्सा ब्लिस को कोई किरदार दिया और वो उसमें पूरी तरह ढलते हुए फैंस का मनोरंजन करने में विफल रहीं हों। इन दिनों उन्हें सिस्टर एबीगेल के रूप में देखा जा रहा है और वायट का साथ उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर भी पहुंचा सकता है।सिस्टर एबीगेल के किरदार को उनसे बेहतर तरीके से शायद ही कोई अन्य सुपरस्टार निभा पाए। इस हील कैरेक्टर की मदद से वो समरस्लैम में ब्रॉन स्ट्रोमैन की यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार का कारण भी बन सकती हैं।निकी क्रॉसYou guys think Heel Lexi will Return or Heel Nikki?! 🤔RT : Heel AlexaLike : Heel Nikki #SmackDown pic.twitter.com/Ic3Hr3cyi5— 𝑻𝒊𝒏𝒂 (@TheWildCatWWE) August 1, 2020WWE मेन रोस्टर में आने के बाद निकी क्रॉस ने ये साबित कर दिखाया है कि वो किसी भी किरदार को बहुत अच्छे तरीके से निभा सकती हैं। कुछ समय पहले स्मैकडाउन में उन्होंने अपनी पार्टनर एलेक्सा ब्लिस को धक्का देकर हील टर्न लेने के संकेत दिए थे।उन्हें और भी अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए अपना NXT का 'ट्विस्टेड सिस्टर' का कैरेक्टर वापस लाना चाहिए। इसके अलावा अगर वो हील टर्न लेती हैं तो संभव ही भविष्य में उन्हें विमेंस टाइटल शॉट्स भी मिल सकते हैं।