WWE ने इस हफ्ते रॉ (Raw) के एपिसोड के दौरान घोषणा की कि अगले हफ्ते रेड ब्रांड के शो के जरिए ईवा मैरी (Eva Marie) की वापसी होगी। आपको बता दें, WWE पिछले 6 हफ्तों से ईवा मैरी के रिंग में वापसी को हाईप कर रही थी। इससे पहले अक्टूबर 2020 में ईवा मैरी के कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की अफवाह सामने आई थी और उस वक्त मैरी कई बार WWE परफॉर्मेंस सेंटर में दिखाई दे चुकी थी।ये भी पढ़ें: 4 तरीके जिनसे WWE SummerSlam 2021 को WrestleMania 37 से बेहतर शो बनाया जा सकता हैHearing the plans for Eva Marie’s return include her having a “muscle” of some sorts by her side. The two names I’ve heard most discussed to pair w/ her are Mercedes Martinez -OR- NXT UK star Piper Niven.— WrestleVotes (@WrestleVotes) June 7, 2021हाल ही में ईवा मैरी के वापसी को लेकर सामने आए वीडियो में उन्हें रोल मॉडल और दूसरे के लिए प्रेरणा बताया गया। यही नहीं, मैरी ने WWE यूनिवर्स से वादा किया है कि वापसी के बाद फैंस को उनका नया रूप देखने को मिलेगा। WrestleVotes के रिपोर्ट्स की माने तो ईवा मैरी के वापसी के बाद उनके साथ एक विमेंस स्टार नजर आ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें ईवा मैरी वापसी के बाद मैनेज कर सकती हैं।5- वर्तमान WWE NXT सुपरस्टार मर्सिडीज मार्टिनेजमर्सिडीज मार्टिनेजमर्सिडीज मार्टिनेज ने पिछले साल द रेट्रीब्यूशन फैक्शन में शामिल होते हुए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि, Raw के कुछ एपिसोड के दौरान नजर आने के बाद वह वापस NXT में चली गई थी। NXT में वापस जाने के बाद मर्सिडीज, आईओ शिराई, टियन शा के शिया ली के साथ फ्यूड करते हुए दिखाई दी थी। संभव है कि टियन शा के साथ वर्तमान फ्यूड के जरिए मार्टिनेज को NXT में स्क्रीन से हटाया जा सकता है।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो कैरियन क्रॉस के मेन रोस्टर डेब्यू के बाद उनके पहले प्रतिदंद्वी हो सकते हैंइसके बाद मर्सिडीज मार्टिनेज की मेन रोस्टर में वापसी कराके उनकी ईवा मैरी के साथ जोड़ी बनाई जा सकती है। मर्सिडीज मार्टिनेज जैसी अनुभवी रेसलर के साथ आने के बाद ईवा मैरी के इन-रिंग स्किल्स में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, ईवा मैरी भी अपने माइक-स्किल्स के जरिए मर्सिडीज मार्टिनेज को मेन रोस्टर दर्शकों के सामने हाईप कर सकती हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!