5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस बेबीफेस और हील कैरेक्टर में भी पसंद करते हैं

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

WWE या दुनिया के बड़े से बड़े प्रो रेसलिंग प्रोमोशन में भी सुपरस्टार्स को मिलने वाली सफलता इसी सिद्धांत पर आधारित होती है कि फैंस से उन्हें किस कैरेक्टर में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चूंकि प्रो रेसलिंग स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अंतर्गत आती है, इसलिए प्रो रेसलिंग कंपनियों की प्राथमिकता किसी भी तरह से फैंस का मनोरंजन करने की होती है।

स्टोरीलाइंस का दिलचस्प होना और सुपरस्टार्स का कैरेक्टर ही तय करता है कि कंपनी के प्रोडक्ट को लोग कितना पसंद करेंगे। WWE में जॉन सीना (John Cena) और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) जैसे आइकॉनिक बेबीफेस, ऐज (Edge) और रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) जैसे दिग्गज हील सुपरस्टार्स भी रहे हैं।

कुछ रेसलर्स को बेबीफेस किरदार में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो कुछ को हील कैरेक्टर में। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सभी किरदारों में लोग काफी पसंद करते आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जिन्हें फैंस बेबीफेस और हील कैरेक्टर में भी पसंद करते हैं।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने साल 2012 में द शील्ड के मेंबर के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। कुछ समय एक टीम के तौर पर काम करने के दौरान टैग टीम चैंपियन भी बने। आखिरकार करीब 2 साल एक टीम के रूप में काम करने के बाद 2 जून 2014 के Raw एपिसोड में रॉलिंस ने अपने साथियों पर पीछे से अटैक कर हील टर्न लिया। ये एक ऐसा लम्हा रहा, जिसे देख लोग अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे।

मई 2016 में चोट से वापसी के बाद फैंस रॉलिंस को जबरदस्त तरीके से चीयर करने लगे थे। दूसरी ओर रोमन रेंस को कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस रेसलर होते हुए भी नेगेटिव रिएक्शन मिल रहा था। अगले सालों में रॉलिंस ने WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक होने की भूमिका को अच्छे से निभाया। अब रॉलिंस अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। WWE में वो चाहे कोई भी किरदार निभा रहे हों, लेकिन फैंस हर बार उनके म्यूजिक को सुनकर झूम उठते हैं।

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स
एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने WWE में बहुत थोड़े समय में बहुत बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर ली हैं। उनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो केवल 5 साल के अंदर WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन होने की उपलब्धि को अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल वो एक हील रेसलर की भूमिका अदा कर रहे हैं।

मगर अपने WWE करियर की शुरुआत में स्टाइल्स को एक बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के तौर पर पुश दिया गया, जिसमें फैंस ने उन्हें बहुत प्यार भी दिया। वहीं स्टाइल्स हील कैरेक्टर को इतना अच्छे ढंग से निभा रहे थे कि साल 2017 में फैंस जॉन सीना, शेन मैकमैहन जैसे बेबीफेस स्टार्स को चीयर करने के बजाय स्टाइल्स का समर्थन कर रहे थे।

केविन ओवेंस

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

केविन ओवेंस अपने NXT के दिनों में बहुत बड़े हील सुपरस्टार हुआ करते थे, इसी कारण WWE मेन रोस्टर में भी उनका डेब्यू एक हील रेसलर के तौर पर हुआ। वहीं क्रिस जैरिको और ओवेंस की टीम WWE की टॉप हील टीमों में से एक के रूप में उभर कर सामने आई।

उसके बाद वो बेबीफेस रेसलर का किरदार भी निभा चुके हैं और अभी भी SmackDown के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं। दुर्भाग्यवश पिछले कुछ महीनों में उन्हें संघर्ष करते देखा गया है, लेकिन ओवेंस उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो लाइव क्राउड के सामने अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए आने वाले महीनों में उनका बेबीफेस किरदार एक बार फिर लोगों को प्रभावित कर सकता है।

सैमी जेन

सैमी जेन
सैमी जेन

सैमी जेन और केविन ओवेंस रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन NXT में उनकी आइकॉनिक फ्यूड को देख कोई नहीं कह सकता था कि ये दोनों दोस्त भी हो सकते हैं। उस समय जेन बेबीफेस और ओवेंस विलन हुआ करते थे। हालांकि NXT से उलट जेन WWE मेन रोस्टर में अधिकांश समय पर एक हील रेसलर की भूमिका अदा करते आए हैं। जेन कितने प्रतिभा के धनी हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो हील होकर बेबीफेस जैसी और बेबीफेस होकर हील रेसलर जैसी प्रतिक्रियाएं बटोरने में महारत रखते हैं।

रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

साल 2017 तक आते-आते जॉन सीना WWE में एक-पार्ट टाइम सुपरस्टार की भूमिका में नजर आने लगे थे। इस कारण कंपनी को एक ऐसे फुल-टाइम रेसलर की जरूरत थी, जो मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार की भूमिका निभा सके। हालांकि रोमन रेंस को 2015 से ही बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के तौर पर दिखाया जा रहा था, लेकिन इस किरदार में कुछ मौकों पर उन्हें अच्छा तो कुछ मौकों पर बेकार रिस्पॉन्स भी मिला।

वहीं फरवरी 2019 में ल्यूकीमिया के ट्रीटमेंट के बाद वापसी पर फैंस जैसे उन्हें अपने बेबीफेस सुपरस्टार के तौर पर स्वीकार कर चुके थे। उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर किया जा रहा था, लेकिन अगस्त 2020 में वापसी के बाद विलन कैरेक्टर में फैंस उन्हें और भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Quick Links