5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बिना बियर्ड के पहचान पाना मुश्किल है 

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

कई WWE सुपरस्टार्स ने इस वक्त बियर्ड लुक अपना रखा है और बियर्ड रखने की वजह से किसी भी सुपरस्टार का लुक काफी बदल जाता है। WWE सुपरस्टार ओटिस ने हाल ही में अपने लंबे बियर्ड को पूरी तरह शेव कर लिया था और SmackDown में वह क्लीन शेव लुक में नजर आए थे। फैंस ओटिस को इस नए लुक में देखकर काफी हैरान रह गए थे और कई फैंस का यह भी मानना था कि ओटिस इस नए लुक में पहचान में नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: Roman Reigns के यूनिवर्सल चैंपियन होने की वजह से बढ़ी समस्या, टॉप सुपरस्टार पैसों की कमी की वजह से छोड़ना चाहता था कंपनी

ओटिस के अलावा भी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने समय-समय पर अपने लुक में बदलाव करके सभी को हैरान कर दिया था। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें क्लीन शेव लुक में पहचानना काफी मुश्किल है।

5- WWE सुपरस्टार शेमस बियर्ड के बिना काफी अलग दिखाई देते हैं

शेमस
शेमस

4 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके शेमस पिछले एक दशक से WWE केे सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रह हैं। शेमस अपने WWE करियर के दौरान हमेशा बियर्ड लुक में नजर आए हैं। हालांकि, जेवियर वुड्स के साथ उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वह बिना बियर्ड के नजर आ रहे हैं। इस क्लीन शेव लुक में शेमस को पहचान पाना काफी मुश्किल है। आपको बता दें, शेमस इस वक्त रेड ब्रांड का हिस्सा हैं और वह वर्तमान यूएस चैंपियन हैं।

ये भी पढ़ें: 4 भारतीय क्रिकेटर्स जिन्हें WWE सुपरस्टार जॉन सीना इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं

हाल ही में Raw के एक एपिसोड के दौरान हम्बर्टो कारिलो के खिलाफ मैच में शेमस की नाक बुरी तरह टूट गई थी और शेमस को सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद शेमस के यूएस टाइटल छोड़ने की अटकलें लगाई जाने लगी। हालांकि, शेमस ने साफ कर दिया कि वह टाइटल नहीं छोड़ने वाले हैं और जल्द ही उनकी रिंग में वापसी हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- WWE NXT सुपरस्टार टॉमैसो सिएम्पा

टॉमैसो सिएम्पा
टॉमैसो सिएम्पा

NXT ब्रांड का प्रमुख हिस्सा बनने से पहले टॉमैसो सिएम्पा WWE में साल 2005 में साइड कैरेक्टर के रूप में नजर आए थे। आपको बता दें, वह मोहम्मद हसन के वकील के रूप में द अंडरटेकर के साथ इन-रिंग सैगमेंट का हिस्सा थे। उस वक्त उनके सर पर बाल हुआ करते थे और उन्होंने क्लीन शेव लुक अपना रखा था।

इस सैगमेंट के दौरान डैडमैन ने सिएम्पा पर बुरी तरह हमला कर दिया था। इसके बाद सिएम्पा ने इंडीपेंडेट सर्किट और TNA, इम्पैक्ट रेसलिंग जैसे प्रमोशंस में कम्पीट करने के बाद साल 2015 में WWE में वापसी करते हुए NXT में जॉनी गर्गानो के साथ टीम बना ली थी। आपको बता दें, सिएम्पा अपने करियर के दौरान NXT चैंपियन और NXT टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं।

3- WWE Raw सुपरस्टार इलायस

इलायस
इलायस

Raw सुपरस्टार इलायस अपने पूरे WWE करियर के दौरान लंबे बाल और लंबे बियर्ड में दिखाई दिए हैं। हालांकि, WWE ज्वाइन करने से पहले इलायस इंडीपेंडेट सर्किट में कम्पीट करते थे और साल 2012 में वह लोगन शूलो के रूप में ICW का हिस्सा थे।

जब इलायस, लोगन शूलो कैरेक्टर में थे तो उनके बाल जरूर लंबे थे लेकिन उस वक्त उनकी बियर्ड नहीं हुआ करती थी। 5 सालों तक इंडीपेंडेट सर्किट में काम करने के बाद इलायस ने साल 2014 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उन्होंने इलायस सैमसन नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आगे चलकर WWE ने इलायस सैमसन के नाम से सैमसन हटा दिया।

2- WWE SmackDown सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

WWE SmackDown सुपरस्टार सैथ रॉलिंस पिछले एक दशक में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे हैं। आपको बता दें, रॉलिंस अपने मेन रोस्टर करियर के दौरान लंबे बाल और लंबे बियर्ड लुक में नजर आए हैं। हालांकि, अपने प्रो रेसलिंग करियर की शुरूआत में रॉलिंस क्लीन शेव लुक में नजर आए थे।

टाइलर ब्लैक के रूप में इंडीपेंडेट सर्किट और दूसरे प्रमोशंस में सफलता पाने के बाद सैथ रॉलिंस ने साल 2010 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और साल 2012 में वह पहले NXT चैंपियन बने थे। इसके बाद उन्होंने Survivor Series 2012 में रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के साथ द शील्ड के रूप में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था।

1- WWE Raw सुपरस्टार ब्रे वायट

ब्रे वायट
ब्रे वायट

ब्रे वायट WWE के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें उनके आइकॉनिक बियर्ड लुक के लिए जाना जाता है। हालांकि, WWE टेलीविजन पर ब्रे वायट के रूप में नजर आने से पहले वह हस्की हैरिस के रूप में कम्पीट किया करते थे और वह Nexus का हिस्सा थे।

यह कहना गलत नहीं होगा कि ब्रे वायट बिना बियर्ड वाले लुक में काफी अलग नजर आते हैं। साल 2019 में लंबे समय तक टेलीविजन पर नजर नहीं आने के बाद ब्रे वायट ने द फीन्ड के रूप में डेब्यू किया था और द फीन्ड आखिरी बार WrestleMania 37 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे।

Quick Links