5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अजीब कारणों की वजह से चैंपियनशिप गंवानी पड़ी

सीएम पंक vs अंडरटेकर
सीएम पंक vs अंडरटेकर

कोफी किंग्सटन की WWE चैंपियनशिप मैच में हार

youtube-cover

कोफी किंग्सटन अपने एक दशक से भी लंबे करियर में रेसलमेनिया 35 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे। वो करीब 6 महीने तक चैंपियन बने रहे लेकिन FOX नेटवर्क पर स्मैकडाउन के डेब्यू एपिसोड में उन्हें चंद सेकेंडों के भीतर ब्रॉक लैसनर ए खिलाफ अपना टाइटल गंवाना पड़ा था।

Wrestling Observer की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि FOX नेटवर्क स्मैकडाउन को एक असली स्पोर्ट के रूप में प्रदर्शित करना चाहता था। इसलिए उन्हें ब्लू ब्रांड पर एक बड़े स्टार की जरूरत थी।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों 2020 रैंडी ऑर्टन के करियर का सबसे अच्छा साल रहा

RVD ने गंवाया WWE वर्ल्ड टाइटल

RVD
RVD

2000 के दशक में RVD WWE के लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे और इस दौरान उन्होंने कई बड़े टाइटल्स भी जीते। साल 2006 में वो एक ही समय में WWE और ECW वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले सुपरस्टार बने थे। लेकिन WWE चैंपियनशिप को उन्हें कुछ समय बाद ही हारना पड़ा था।

उन्हें ड्रग्स के सेवन के कारण ना केवल WWE से 30 दिन के लिए सस्पेंड किया गया बल्कि गिरफ्तार भी किया गया और WWE चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी थी।