रैंडी ऑर्टन ने 2020 में फिर खुदको चर्चा का विषय बनाया है। ऐज के साथ उनकी शानदार दुश्मनी देखने को मिली और फिर उन्होंने "लैजेंड किलर" गिमिक को वापस लाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही वो फिर रेसलिंग जगत के सबसे चर्चित और बड़े हील बन गए। इस दौरान उन्होंने WWE में अपने कई अच्छे दोस्तों और विरोधियों को पंट किक लगाकर धराशाई किया।रैंडी ऑर्टन ने अपने 18 साल के करियर में काफी ज्यादा सफलताएँ हासिल की है और एटीट्यूड एरा के बाद वो WWE के सबसे सफल स्टार बने। 2004 में रैंडी ऑर्टन ने "लैजेंड किलर" गिमिक को लाने का निर्णय लिया था और इसने उनके करियर को अलग स्तर पर पहुंचा दिया था। इसी वजह से 2004 में ही वो काफी कम उम्र में WWE चैंपियन बन गए थे।Randy Orton’s promo on last week’s WWE Raw went longer than planned https://t.co/qtE0npdTTy pic.twitter.com/K2vE0spN1Y— WrestlingNews.co - WWE/AEW News (@WrestlingNewsCo) August 17, 2020ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगीपिछले कुछ सालों में फैंस ने लगातार सवाल उठाए हैं कि रैंडी ऑर्टन अब पहले की तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से फैंस उनकी परवाह नहीं करते थे लेकिन 2020 में उन्होंने अलग तरीके से वापसी की है। अब वो एक अलग ही स्टार बन गए हैं और हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से 2020 उनके करियर का सबसे बढ़िया साल रहा है।3- WWE में "लैजेंड किलर" की वापसी होनाRandy Orton turned on Ric Flair 😨(via @WWE) pic.twitter.com/V88n8tLG0a— B/R Wrestling (@BRWrestling) August 11, 2020पिछले कुछ सालों से रैंडी ऑर्टन का गिमिक काफी ज्यादा अलग था और इस वजह से फैंस का ध्यान उनपर ज्यादा नहीं जाता था। "लैजेंड किलर" के गिमिक की वजह से उन्हें सफलता मिली थी।साथ ही इस वजह से वो सफल हुए थे। रैंडी ऑर्टन अपने पुराने गिमिक को वापस लेकर आए और पहले की तरह दिग्गजों को निशाना बनाया। इस बार उनका गिमिक और भी ज्यादा खतरनाक बन गया। इस वजह से रैंडी और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गए हैं।ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 3 कारणों से ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ द फीन्ड को जीत मिलनी चाहिए