समरस्लैम पीपीवी में ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। स्ट्रोमैन पहले दो मौकों पर ब्रे वायट के अलग कैरेक्टर्स को पराजित कर चुके हैं। अब उनका सामना सबसे खतरनाक WWE स्टार द फीन्ड से होने वाला है। दोनों की दुश्मनी काफी ज्यादा रोचक रही है लेकिन हाल ही में एक नया मोड़ आ चूका है।एलेक्सा ब्लिस भी इस दुश्मनी में जुड़ चुकी है। फीन्ड ने ब्लिस पर हमला किया था और इसके बाद ये चर्चा का विषय बन गया है। इसके बाद स्ट्रोमैन ने कहा था कि उन्हें ब्लिस की कोई परवाह नहीं है। इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस का आमना-सामना देखने को मिला था। इस दौरान ब्लिस ने स्ट्रोमैन को चाटे भी लगाए लेकिन चैंपियन ने उन्हें उठाकर पटक दिया।What does @AlexaBliss_WWE have to say about her run in with 'The Fiend' @WWEBrayWyatt?Find out at 8e/7c on FOX. #SmackDown pic.twitter.com/dNuhvDbIln— WWE on FOX (@WWEonFOX) August 14, 2020ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020: 5 तरीके जिनसे शो यादगार बन सकता हैइसके अलावा द फीन्ड का भी उनके साथ कनेक्शन देखने को मिल रहा है। WWE ने कुछ संकेत देकर बताया है कि एलेक्सा ब्लिस समरस्लैम में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में इंटरफेयर कर सकती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ें के बारे में, जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की हार होगी।5- WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस का मास्क स्टार के लिए लगावIts Alexa Bliss hours! ♥️🖤What you think happens next? With The Fiend and Little Miss Bliss pic.twitter.com/8Rkt4MvxQk— ✨#BlissCrossAppleSauce🍎✨Alexa Bliss Fan Account (@Era_Of_Bliss) August 8, 2020द फीन्ड का जिस भी स्टार से सामना हुआ है, उस स्टार का गिमिक पूरी तरह से बदल गया है। एलेक्सा पर मास्क वाले स्टार द्वारा हमला हुआ था और एक हफ्ते तक ब्लिस असल में द फीन्ड के साथ थी। ऐसे में WWE दोनों के बीच अजीब रिलेशन दिखा सकता है।इंटरव्यू में एलेक्सा ब्लिस ने बताया था कि वो द फीन्ड की ओर आक्रर्षित हुई है। इस वजह से वो अपने पुराने दोस्त की हार का सबसे बड़ा कारण बन सकती है।ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में होने वाले सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक के मैच में बहुत बड़ी नई शर्त जोड़ी गई