WWE का समरस्लैम पीपीवी काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने दूसरे बड़े इवेंट के लिए कई बढ़िया मैच तय किये हैं। ड्रू मैकइंटायर अपनी WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन को अपने सबसे बड़े दुश्मन द फीन्ड का सामना करने का मिलेगा।इस बड़े इवेंट में असुका Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए साशा बैंक्स और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बेली का सामना करने वाली है। समर के सबसे बड़े इवेंट में दोनों टैग टीम चैंपियनशिप भी डिफेंड होगी। इवेंट में कुछ बढ़िया चीज़ें होगी लेकिन इन सबके बावजूद भी शो उतना ज्यादा आकर्षक नहीं लग रहा है।Meltzer - Were heading for Asuka vs Shayna for the RAW women's championship at #SummerSlamWWE. pic.twitter.com/UC8DzNst1i— BXSavagesChsn28Szn (@MikeDesorbo1) August 15, 2020ये भी पढ़ें:- 6 WWE स्टार्स जिनके पास अपनी स्टोरीलाइन्स बनाने की आजादी हैWWE ने पिछले साल के शो को टाइटल चेंज, बड़े स्टार्स और अन्य चीज़ों की मदद से खास बनाया था। इस बार भी फैंस उम्मीद करेंगे कि कंपनी द्वारा एक खास पीपीवी देखने को मिले। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 बड़ी चीज़ों के बारे में जिनकी मदद से WWE अपने समरस्लैम पीपीवी को यादगार बना सकता है।5- WWE एक टाइटल चेंज बुक करेंThe wait is almost over.#WWERaw #SummerSlam @RandyOrton @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/GmWT3p50V6— WWE (@WWE) August 11, 2020समरस्लैम में कई सारी बड़ी चैंपियनशिप डिफेंड होने वाली है। इस वजह से अगर कोई टाइटल चेंज नहीं होता है तो ये एक निराशाजनक चीज़ जरूर रहने वाली है। पिछले साल एक बड़ा टाइटल चेंज देखने को मिला था जहां सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इस चीज़ ने कई फैंस का ध्यान खींचा था।इस बार भी अगर कोई बड़ा स्टार टाइटल गंवाता है तो जरूर समरस्लैम चर्चा का विषय बन जाएगा। इसके बजाय WWE अपने मिड कार्ड या टैग टीम डिवीजन में भी टाइटल चेंज बुक कर सकता है।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपने दुश्मन के घर में घुसकर बुरी तरह हमला किया