5 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 30 साल से कम उम्र में ही शादी कर ली

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है और यहां ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। हर कोई WWE में अपना अलग कैरेक्टर निभाता है जबकि असल जीवन में वो अलग तरीके से बर्ताव करते हैं। कई सारे WWE कपल्स टीवी पर साथ दिखाई देते हैं और साथ काम करते हैं। इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स नॉन-रेसलर्स से शादी करते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर को WWE SummerSlam से पहले वापसी करनी चाहिए

Ad

साथ ही अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखते हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो 30 साल से ज्यादा उम्र होने के बाद शादी करते हैं। इस दौरान कुछ ऐसे भी स्टार्स है जो 30 साल से कम उम्र में ही शादी करने का निर्णय ले लेते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 30 साल से कम उम्र में शादी कर ली।

5- WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स

Ad

एजे स्टाइल्स WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। पिछले 5 सालों में एजे स्टाइल्स ने जबरदस्त काम किया है और वो लगभग हर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं। स्टाइल्स के पास इस समय Raw टैग टीम चैंपियनशिप मौजूद है। एजे स्टाइल्स अपने निजी जीवन को हमेशा ही WWE से रखते हैं। इसके बावजूद 2018 में एक स्टोरीलाइन में उनकी पत्नी का उपयोग किया गया था।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी ब्रॉक लैसनर से मैच नहीं हो पाया

एजे स्टाइल्स इस समय 43 साल के हैं और वो काफी समय से रेसलिंग कर रहे हैं। खैर, उन्होंने सन 2000 में अपनी स्कूल फ्रेंड वेंडी जोन्स के साथ शादी कर ली थी। बड़ी बात ये है कि उस समय एजे स्टाइल्स सिर्फ 22 साल के थे। उन्होंने काफी कम उम्र में शादी कर ली थी और काफी कम लोगों को एजे स्टाइल्स से जुड़े इस फैक्ट के बारे में जानकारी होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- बियांका ब्लेयर

Ad

बियांका ब्लेयर ने WWE में काफी कम समय में सफलता हासिल की। उन्होंने अपने करियर के पहले WrestleMania में ही मेन इवेंट किया था। साथ ही वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही थी और उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। बियांका इस समय 32 साल की हैं।

उन्होंने 2018 में साथी WWE सुपरस्टार मोंटेज फोर्ड से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र लगभग 29 साल थी। दोनों ही सुपरस्टार्स कई बार टीवी पर दिखाई दे चुके हैं। बियांका ब्लेयर ने 30 साल से कम उम्र में शादी कर ली थी और काफी कम लोगों को इस बात के बारे में जानकारी होगी।

3- साशा बैंक्स

Ad

साशा बैंक्स इस समय विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने काफी कम उम्र में WWE के अंदर सफलता हासिल की है। साथ ही वो विमेंस डिवीजन का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। खैर, साशा बैंक्स अभी सिर्फ 29 साल की ही है और इसके बावजूद वो विमेंस डिवीजन के टॉप पर है।

इस दिग्गज विमेंस रेसलर ने लगभग 5 सालों पहले शादी की थी। दरअसल, उनकी सरथ टोन के साथ 2016 में शादी की थी। देखा जाए तो उस समय उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी और उन्होंने काफी कम उम्र में ही अपने जीवन का बढ़ा निर्णय लिया। खैर, बैंक्स और सरथ की जोड़ी फैंस के बीच काफी फेमस है।

2- ब्रॉक लैसनर

Ad

ब्रॉक लैसनर को WWE का बीस्ट कहा जाता है। उन्होंने अपने WWE करियर में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है और उनके काफी सारे फैंस है। दरअसल, वो अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। काफी कम लोगों को पता होगा कि ब्रॉक लैसनर ने पूर्व WWE सुपरस्टार सेबल से शादी की है।

ब्रॉक लैसनर की उम्र इस समय 43 साल है। उन्होंने 2006 में सेबल से शादी की थी और उस समय उनकी उम्र 28 साल थी। उन्होंने काफी जल्दी शादी कर ली थी। खैर, बड़ी बात ये है कि उनकी पत्नी सेबल उनसे 10 साल बड़ी है। ब्रॉक लैसनर ने हमेशा ही अपने निजी जीवन को अलग रखा है और वो आगे भी जारी रखते हुए दिखाई देंगे।

1- रोमन रेंस

Ad

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी अच्छा काम किया है। साथ ही काफी ज्यादा नाम कमाया है। वो हमेशा ही अपने निजी जीवन को WWE से अलग रखना पसंद करते हैं। दरअसल, उन्होंने 30 साल से कम उम्र में ही शादी कर ली थी और काफी कम लोगों को इस बारे में पता होगा।

इस समय रोमन रेंस की उम्र 35 साल है। उन्होंने गलिना बैकर से 2014 में शादी कर ली थी। उस समय वो लगभग 28 साल थे। खैर, रोमन रेंस के सफल WWE की शुरुआत 2015 से हुई और वो काफी कम समय में WWE के सबसे जबरदस्त सुपरस्टार्स में से एक बन गए। इस समय वो कंपनी के फेस है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद शादी की

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications