WWE में आइकॉनिक स्टोरीलाइंस बनाने के लिए बड़े हील सुपरस्टार्स की जरूरत होती है। WWE में कुछ सुपरस्टार्स नैचुरली बेबीफेस होते हैं जबकि कुछ सुपरस्टार्स नैचुरली हील सुपरस्टार होते हैं। इसके अलावा कंपनी में कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो हील और बेबीफेस दोनों रोल निभाना बखूबी जानते हैं। किसी भी सुपरस्टार के हील टर्न लेने से फैंस को उस सुपरस्टार का नया रूप देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों WrestleMania को दो दिन कराना बिजनेस के लिए अच्छा है और 2 कारण क्यों बिजनेस के लिए खराब है
उदाहरण के लिए, कुछ समय पहले तक बेबीफेस सुपरस्टार रहे रोमन रेंस ने वापसी के बाद हील टर्न लेते हुए फैंस को अपने नए रूप से अवगत कराया था। हील टर्न लेने के बाद से ही रोमन रेंस के करियर में बड़ा बदलाव आ चुका है और पिछले कुछ समय में वह WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे हैं। इस आर्टिकल में 5 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें वर्तमान समय में हील टर्न लेने की सख्त जरूरत है
5- अपोलो क्रूज (WWE SmackDown)
![अपोलो क्रूज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/49f50-16112041311107-800.jpg 1920w)
कुछ समय पहले SmackDown में अपोलो क्रूज ने बिग ई के खिलाफ मैच में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहने के बाद बिग ई पर हमला कर दिया था। आपको बता दें, डबल पिनफॉल की वजह से उस मैच को दुबारा शुरू किया गया था और इसके बाद बिग ई, क्रूज को हराने में कामयाब रहे थे और इसी चीज का गुस्सा उन्होंने बिग ई पर उतारा था।
ये भी पढ़ें: 5 Royal Rumble मैच जो RAW और SmackDown में हुए थे
इसके अलावा हाल ही में बैकस्टेज अपोलो क्रूज, रोमन रेंस के साथ बैठे थे और इस दौरान क्रूज को द बिग डॉग की टीम ज्वाइन करने का ऑफर दिया गया। ऐसा लग रहा है कि WWE ने इन सैगमेंट्स के जरिए संकेत देने की कोशिश की है कि अपोलो क्रूज जल्द ही हील टर्न लेकर ट्राइबल चीफ की टीम ज्वाइन कर सकते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- डॉमिनिक मिस्टीरियो (WWE SmackDown)
![डॉमिनिक मिस्टीरियो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/31fc2-16112048596957-800.jpg 1920w)
डॉमिनिक मिस्टीरियो अपने WWE डेब्यू के बाद से ही सभी को काफी प्रभावित किया था और उनके मैच काफी शानदार रहे थे। हालांकि, सैथ राॅलिंस के साथ मिस्टीरियो फैमिली का फ्यूड समाप्त होने के बाद से ही डॉमिनिक का सारा मोमेंटम समाप्त हो चुका है।
पिछले कुछ समय में डॉमिनिक को रोचक स्टोरीलाइंस में बुक किया जाना बंद हो चुका है और अब वह केवल अपने पिता रे मिस्टीरियो के साथ रिंग में आते हुए दिखाई देते हैं। अगर डॉमिनिक इस वक्त हील टर्न लेकर अलाया के बॉयफ्रेंड मर्फी के साथ फ्यूड की शुरुआत करते हैं तो इससे उन्हें काफी फायदा हो सकता है।
3- कीथ ली (WWE RAW)
![कीथ ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/d1bb6-16112051715087-800.jpg 1920w)
कीथ ली ने साल 2020 में पूरा समय खुद को रिंग में साबित करते हुए बिता दिया लेकिन अब समय आ चुका है कि कीथ ली को हील सुपरस्टार के रूप में बुक करना चाहिए। इसके वक्त RAW में केवल एजे स्टाइल्स और द मिज दो ऐसे हील सुपरस्टार हैं जो WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को चैलेंज कर सकते हैं।
यही वजह है कि अगर कीथ ली हील टर्न लेकर WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ फ्यूड की शुरुआत करते हैं तो इससे रेड ब्रांड में चीजें काफी रोचक हो जाएगी। यही नहीं, इस फ्यूड की वजह से रेड ब्रांड के व्यूअरशिप में भारी इजाफा हो सकता है।
2- निकी क्रॉस (WWE RAW)
![निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/dc72a-16112055761272-800.jpg 1920w)
निकी क्रॉस ने अपने मेन रोस्टर करियर की शानदार शुरूआत की थी और वह WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रही थी। हालांकि, बेली के खिलाफ लगातार कई हार के बाद क्रॉस का मोमेंटम समाप्त हो गया है और वह कंपनी में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि निकी क्रॉस को इस वक्त हील टर्न लेने की सख्त जरूरत है। हील टर्न लेने के बाद रेड ब्रांड की टॉप विमेंस स्टार्स के साथ फ्यूड करने से निकी क्रॉस को काफी फायदा हो सकता है। यही नहीं, हील टर्न लेने के बाद क्रॉस खुद को बेहतर तरीके से सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर सकती हैं।
1- केविन ओवेंस (WWE SmackDown)
![केविन ओवेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/01/51b0b-16112059761609-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस वर्तमान समय में WWE SmackDown में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ फ्यूड का हिस्सा हैं और Royal Rumble पीपीवी में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच तीसरी बार मुकाबला होना है। इस बात की संभावना ज्यादा है कि रोमन इस मैच में केविन ओवेंस को हराकर अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगे।
यही वजह है कि रोमन रेंस के खिलाफ तीसरी हार के बाद WWE को केविन ओवेंस को हील टर्न करा देना चाहिए। अब जबकि, ओवेंस बेबीफेस के रूप में काफी शानदार हैं लेकिन हील सुपरस्टार के रूप में वह इससे भी बेहतर हैं और फैंस उन्हें एक बार फिर से विलन के किरदार में देखना पसंद करेंगे।