5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें कंपनी ने बिना फैंस के जानकारी के रिलीज कर दिया था 

लार्स सुलिवन और केन वैलासकेज
लार्स सुलिवन और केन वैलासकेज

एक ऐसा समय था जब WWE अपने बजट में कटौती करते हुए हर साल सुपरस्टार्स को रिलीज करने का फैसला करते हुए आधिकारिक रूप से इन सुपरस्टार्स को रिलीज करने की घोषणा करती थी। आपको बता दें, रिलीज करने के बाद कंपनी उन सुपरस्टार्स के नाम को बेबसाइट और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया करती थी।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों WWE सुपरस्टार द मिज Wrestlemania 37 से पहले अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करेंगे और 2 कारण क्यों नहीं करेंगे

हालांकि, पिछले कुछ सालों में ऐसा देखने को मिला है जहां WWE ने बिना कोई आधिकारिक घोषणा किये हुए सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया था। आपको बता दें, इन सुपरस्टार्स के रिलीज का हफ्तों बाद पता चलता था या फिर जब खुद सुपरस्टार्स अपने रिलीज को कंफर्म कर देते थे। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE ने बिना कोई घोषणा के रिलीज कर दिया था।

5- पूर्व WWE स्टार लार्स सुलिवन

NXT में लार्स सुलिवन को WWE के अगले मॉन्स्टर के रूप में बिल्ड किया गया था और इस दौरान उन्होंने साबित किया था कि उनमें कंपनी का अगला बड़ा मॉन्स्टर बनने की क्षमता है। हालांकि, साल 2018 में मेन रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद से ही सुलिवन के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। आपको बता दें, सुलिवन अपने डेब्यू के समय नहीं दिखाई दिए थे और बाद में, यह खुलासा हुआ कि बेचैनी महसूस करने की वजह से सुलिवन को घर भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब बेबीफेस WWE सुपरस्टार्स ने मैच जीतने के लिए चीटिंग का सहारा लिया था

इसके कुछ महीनों बाद उन्हें इंजरी हो गई और इस वजह से वह करीब एक साल तक एक्शन से दूर रहे। वापसी के बाद सुलिवन को SmackDown का हिस्सा बनाया गया लेकिन यह बात साफ थी कि कंपनी को नहीं पता था कि सुलिवन को किस तरह बुक करना है। इसके बाद सुलिवन एक बार फिर टेलीविजन से गायब हो गए और जल्द ही, उन्होंने उनके रिलीज करने की मांग कर दी। सुलिवन ने इसके बाद खुद खुलासा किया कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- पूर्व WWE स्टार टेय्नारा कॉन्टी

टेय्नारा कॉन्टी ने बिना कोई रेसलिंग बैकग्राउंड के साल 2016 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद साल 2018 में WrestleMania में हुए विमेंस बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया और वह शोज ऑफ शोज में कम्पीट करने वाली ब्राजील की पहली विमेंस स्टार बनी।

इसके बाद कॉन्टी को NXT में भेज दिया गया और साल 2020 में दूसरे कई सुपरस्टार्स के साथ WWE ने उन्हें भी रिलीज कर दिया। हालांकि, रिलीज किये जाने के बाद टेय्नारा के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई जिसके बाद टेय्नारा को खुद ट्वीट करते हुए अपने रिलीज की जानकारी देनी पड़ी।

3- पूर्व WWE स्टार केन वैलासकेज

UFC में ब्रॉक लैसनर को हराने वाले केन वैलासकेज को WWE ने साइन करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इसके बाद लैसनर और केन के बीच फ्यूड देखने को मिला और लैसनर सउदी अरब में हुए इवेंट में केन वैलासकेज को हराने में कामयाब रहे थे।

आपको बता दें, WWE ने केन वैलासकेज के साथ मल्टी-ईयर डील साइन की थी, हालांकि, WWE ने साल 2020 में अपने बजट में कटौती करते हुए केन को रिलीज कर दिया था। हालांकि, कंपनी ने केन वैलासकेज को रिलीज करने की घोषणा नहीं की थी बल्कि डेव मैल्टजर ने इस बारे में खुलासा किया था।

2- WWE स्टार रिची स्टीमबोट

रिची स्टीमबोट
रिची स्टीमबोट

रिची स्टीमबोट ने साल 2009 में WWE के साथ डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद वह NXT का हिस्सा बने, हालांकि, साल 2013 में हुई इंजरी के बाद ऐसा लगा कि रिची का रेसलिंग करियर खत्म हो गया है लेकिन WWE देखना चाहती थी कि रिची के चोट में कितना सुधार होता है।

इसके बाद WWE ने साल 2013 में ही बिना कोई आधिकारिक घोषणा किये बिना उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया था। इसके बाद साल 2015 में रिकी के पिता WWE हॉल ऑफ फेमर रिकी स्टीमबोट ने खुलासा किया कि इंजरी की वजह से रिची अब कभी भी रेसलिंग नहीं कर पाएंगे।

1- पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक

2014 Royal Rumble पीपीवी के बाद सीएम पंक ने WWE में वापसी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने उन्हें 2 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया था और उनके शादी के दिन WWE ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया था।

हालांकि, WWE ने सीएम पंक के रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। इसके बजाए खुद पंक ने ट्विटर केे जरिए खुलासा किया था कि अब वह WWE का हिस्सा नही हैं। इसके बाद सीएम पंक ने कोल्ट कबाना के पोडकास्ट पर कंपनी के साथ मतभेद के बारे में बात की थी।

Quick Links