5 भारतीय WWE Superstars और उनके असली नाम: Veer Mahaan का रियल नाम क्या है?

भारतीय WWE सुपरस्टार्स और उनके असली नाम
भारतीय WWE सुपरस्टार्स और उनके असली नाम

विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने पिछले 4 दशकों के समय में WWE को प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप पर पहुंचाने के लिए बहुत कड़ा संघर्ष किया है। जैसे-जैसे WWE की लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे दुनिया के अलग-अलग देशों में इसका फैनबेस बढ़ता रहा है। साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों के युवा रेसलर्स एक दिन WWE में आने का सपना देखते हैं।

Ad

उसी तरह WWE का भारतीय फैनबेस भी बहुत बड़ा है और पिछले कुछ सालों में कई युवा रेसलर्स कंपनी से जुड़े हैं। भारत में प्रो रेसलिंग को बढ़ावा देने में द ग्रेट खली (The Great Khali) और जिंदर महल (Jinder Mahal) की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।

WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जहां अधिकतर प्रो रेसलर्स को ऑन-स्क्रीन परफॉर्म करने के लिए एक अलग नाम दिया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम 7 भारतीय WWE सुपरस्टार्स और उनके असली नामों से आपको अवगत कराएंगे।

#) पूर्व WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली - दलीप सिंह राणा

Ad

द ग्रेट खली ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया था। उनका डेब्यू सैगमेंट इसलिए यादगार बना क्योंकि उन्होंने द अंडरटेकर जैसे महान सुपरस्टार की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी थी। द डेड मैन ने खली को एक बड़ा हील सुपरस्टार बनने में काफी मदद की और इसी वजह से वो आगे चलकर WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बन पाए थे।

Ad

खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है और उनका जन्म साल 1972 में हिमाचल प्रदेश के सिरमोर जिले के छोटे से गांव घिरईना में हुआ था। खली अपने करियर में कई दिग्गज सुपरस्टार्स को मात दे चुके हैं और 2014 में अपने फुल-टाइम इन रिंग करियर को अलविदा कह चुके हैं। इस समय वो पंजाब स्थित CWE (Continental Wrestling Entertainment) नामक रेसलिंग स्कूल चलाते हैं। साथ ही में उन्होंने राजनीति में भी कदम रख लिया है और पिछले साल उन्होंने HOF में भी शामिल किया गया था।

#) वीर - रिंकू सिंह और शैंकी - गुरविंदर मल्होत्रा

WWE में काम कर रहे वीर महान और शैंकी
WWE में काम कर रहे वीर महान और शैंकी

वीर और शैंकी ने कुछ समय पहले ही जिंदर महल के पार्टनर्स के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। हालांकि वीर का नाम अब वीर महान कर दिया गया है और उन्हें Raw रोस्टर में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश मिल रहा है। उनका असली नाम रिंकू सिंह है।

Ad

दूसरी तरफ शैंकी SmackDown में जिंदर महल के साथ नजर आ रहे हैं। उनका असली नाम गुरविंदर मल्होत्रा है। वीर इससे पहले एक प्रोफेशनल बेसबॉल खिलाड़ी रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शैंकी प्रो रेसलर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं और 2019 में 'भारत' नाम की बॉलीवुड फिल्म में काम भी कर चुके हैं।

#) गुरुराज - लक्ष्मीकांत राजपूत और सांगा - सौरव गुर्जर

Ad

गुरुराज का असली नाम लक्ष्मीकांत राजपूत है और बचपन से ही कुश्ती से जुड़े रहे हैं। गुरुराज को पहलवान होते हुए भी उनकी हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाने की काबिलियत खास बनाती है। पिछले साल जनवरी में हुए WWE Superstar Spectacle में उन्होंने फिन बैलर को कड़ी टक्कर देकर सभी को बहुत प्रभावित किया था।

Ad

वहीं सांगा का असली नाम भी सौरव गुर्जर ही है। एक प्रो रेसलर होने के अलावा वो एक एक्टर भी हैं और एक टीवी शो 'महाभारत' में भीम का किरदार अदा कर चुके हैं। पूर्व राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं और उन्हीं स्किल्स की मदद से अब WWE में सफलता प्राप्त करने की राह पर आगे निकल पड़े हैं। वो इस समय NXT 2.0 में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications