5 WWE सुपरस्टार जिनके फैन हैं विंस मैकमैहन

Enter caption

मिक फोली ने एक बार कहा था कि विंस मैकमैहन द्वारा आगे बढ़ाये जाने के लिए ये ज़रूरी है कि विंस मैकमैहन आपके फैन हों। ये बात 16 आने सच है। केवल पिछले कुछ सालों में नहीं बल्कि पिछले दशकों में हम ये देख चुके हैं कि जिन सुपरस्टार्स पर विंस मैकमैहन का हाथ रहा वो तेज़ी से ऊपर की ओर बढ़े।

Ad

कई लोग इस बात की आलोचना भी कर चुके हैं कि विंस मैकमैहन कई सुपरस्टार्स को लेकर पहले से ही एक सोच बना लेते हैं और फिर उस सोच का बदलना मुश्किल होता है। मिसाल के तौर पर सिजेरो को ले लीजिये। 2015-16 में वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन विंस मैकमैहन इस बात पर अड़े रहे कि सिजेरो बड़े स्टार बनने के काबिल नहीं हैं।

आइये जानते उन रैसलर्स के बारे में जिनके फैन खुद विंस मैकमैहन हैं।


#5 बैकी लिंच

WWE Photo

विंस मैकमैहन के फेवरेट कहलाये जाने वाले रैसलर्स की सूची में अगर किसी ने हाल ही में जगह बनायी है तो वो हैं बैकी लिंच। लिंच वीमेन डिवीज़न के लिए महत्वपूर्ण ज़रूर थी लेकिन ऐसा किसी ने नहीं सोचा था कि वो टॉप की एक-दो रैसलर्स में शुमार हो जाएंगी। उन्हें ऐसे करने में 3 साल का वक़्त लग गया।

Ad

अगर बात करें WrestleMania 35 की तो साफ़ नज़र आता है कि बैकी लिंच के लिए WWE ने ज़रूर कुछ बड़ा सोचा हुआ है। वो हर शो में दिख रही हैं और मैकमैहन परिवार दे दुश्मनी ले रही हैं। मैकमैहन परिवार से दुश्मनी का मतलब ही यही है कि कंपनी ने आपके लिए कुछ बड़ा सोचा हुआ है।

Get WWE News in Hindi here

#4 आर-ट्रुथ

Image result for r-truth vince mcmahon

विंस मैकमैहन का फेवरेट होने के लिए आपको मेन इवेंट स्टार होने की कोई ज़रुरत नहीं है। ऐसे ही WWE सुपरस्टार आर-ट्रुथ हैं जिनकी मुरीद हैं विंस मैकमैहन। हम आपको बता दें कि असल ज़िन्दगी में आर-ट्रुथ और विंस मैकमैहन दोस्त भी हैं।

Ad

आर ट्रुथ इस बात को बखूबी जानते हैं कि अपने बॉस को हसाया कैसे जाता है। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रॉयल रंबल 2016 से पहले विंस मैकमैहन को मैसेज करके लैडर निकालने की बात कही थी।

कुल मिलकर आर-ट्रुथ और विंस मैकमैहन की खूब जमती है और ये जगज़ाहिर भी है।

#3 रोमन रेंस

Related image

हम समझते हैं कि आप इस नाम को देखकर चौंक गए होंगे क्योंकि हाल फिलहाल में रोमन रेंस रिंग से गायब हैं लेकिन फैंस को और हमको ये विश्वास है कि रोमन रेंस जल्द ही ठीक होकर लौटेंगे।

Ad

रोमन रेंस में विंस मैकमैहन को वो सब कुछ नज़र आया जो एक बड़े सुपरस्टार में होना चाहिए। मैकमैहन ने रोमन रेंस को WWE का टॉप सुपरस्टार बनाने के लिए काफी प्लैन बनाये और खूब पैसा लगाया।

इसका फायदा रोमन रेंस को 4 WrestleMania मेन इवेंट के रूप में मिला। रोमन रेंस 2015 से लेकर 2018 में अपनी भावनात्मक विदाई तक WWE में छाये रहे।

#2 एजे स्टाइल्स

Image result for aj styles vince mcmahon

अगर आपको 2016 में ये बताया गया होता कि एजे स्टाइल्स न केवल WWE ज्वाइन करेंगे बल्कि वो कई बार WWE चैंपियन, मेन इवेंट रैसलर और विंस मैकमैहन के फेवरेट बनेंगे तो आपको शायद ये सब किसी सोने के जैसा लगता।

Ad

एजे स्टाइल्स बहुत ही जल्दी विंस मैकमैहन को अपना फैन बना लिया और ये भी साबित कर दिया कि वो वाकई एक चैंपियन हैं। शुरुआत से ही मैकमैहन, एजे स्टाइल्स को कहते रहे कि उन्होंने जो किया है केवल वही कर सकते थे।

एजे स्टाइल्स ने विंस मैकमैहन की सलाह को माना और आज वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

#1 सैथ रॉलिंस

Image result for seth rollins vince mcmahon

पहले दिन से ही विंस मैकमैहन, सैथ रॉलिंस के फैन रहे हैं। और इस बात में कोई संदेह नहीं कि रोमन रेंस के बाद सैथ रॉलिंस ही एक ऐसे रैसलर हैं जिन्हें विंस मैकमैहन आगे तक लेकर गए हैं। और अब लजब 2020 तक रोमन रेंस के वापस लौटने के कोई आसार नहीं तब ये साफ़ है कि विंस मैकमैहन ये फैसला कर चुके होंगे कि अब सैथ रॉलिंस को बड़ी ज़िम्मेदारियाँ देने का समय आ गया है।

फैंस को भी इस बात से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि रोमन रेंस को बड़ी ज़िम्मेदारियाँ देने से पहले WWE ने असल में सब कुछ सैथ रॉलिंस के लिए ही प्लैन किया हुआ था। विंस मैकमैहन को कई मौकों पर सैथ रॉलिंस से गहरी बातचीत करते हुए भी देखा गया। ऐसे ही दो मौके थे WrestleMania 32 और WrestleMania 33।

Quick Links

Edited by उदित अरोड़ा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications