कुछ सालों में विंस मैकमैहन के बाद ट्रिपल एच ही बिना किसी शक डब्लू डब्लू ई (WWE) को संभालने वाले हैं। कंपनी में उनका रोल कम बिल्कुल नहीं है और क्रिएटिव डायरेक्शन में वह अहम किरदार निभाते हैं। किसी भी चीज़ का अंतिम निर्णय विंस मैकमैहन ही लेते हैं।
ट्रिपल एच भी अपनी ओर से हर दिन कुछ अच्छा करने के बारे में सोचते हैं। द गेम ज्यादा सुपरस्टार्स को पुश देने में मानते हैं लेकिन विंस के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन दोनों ही WWE का फायदा करना चाहते हैं लेकिन सोच में बदलाव होने की वजह से वह अपने-अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को मौका देते हैं।
ये भी पढ़ें:- 10 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उनके असली नाम
मेन रोस्टर पर NXT से लगभग जो भी स्टार आया है, वह NXT ब्रांड में चैंपियनशिप जीत चुका हैं। NXT में हमें हमेशा से ही नए और फ्रेश मैच देखने को मिलते हैं लेकिन WWE में हम हफ्ते कोई न कोई ऐसा मैच दिख जाता जो पहले हो चुका है। इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो ट्रिपल एच को पसंद है लेकिन विंस मैकमैहन को बिल्कुल नहीं।
#5 द रिवाइवल
![द रिवाà¤à¤µà¤²](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/d76b7-15646357482965-800.jpg 1920w)
द रिवाइवल रेसलिंग जगत की सबसे बढ़िया टैग टीम है, उनके पास हर दिन एक शो-स्टीलर मैच देने की क्षमता है। WWE रोस्टर के टैग टीम डिवीज़न में उनसे अच्छी रेसलिंग शायद ही कोई टीम कर सकती है। इतना टैलेंट होने के बाद भी उन्हें प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिलता।
द रिवाइवल के NXT में दिन देखकर साफ पता चलता है कि ट्रिपल एच इस टैग टीम के कितने बड़े फैन है, लेकिन विंस मैकमैहन के साथ बिल्कुल अलग है। यह समझना मुश्किल है कि विंस को रिवाइवल जैसे तगड़ी टीम पसंद क्यों नहीं है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 टाइलर ब्रिज़
![à¤à¤¾à¤à¤²à¤° बà¥à¤°à¤¿à¤à¤¼](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/8a7e2-15646356017203-800.jpg 1920w)
टाइलर ब्रिज़ को WWE में 9 साल हो चुके हैं, मेन रोस्टर पर डेब्यू से पहले उन्होंने 5 सालों तक कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड में काम किया है। उन्होंने अभी तक NXT या WWE में एक भी टाइटल नहीं जीती है।
ब्रिज़ NXT में वापसी कर चुके हैं और इससे साफ पता चलता है कि ट्रिपल एच को टाइलर ब्रिज़ काफी ज्यादा पसन्द है और वह उनमें टैलेंट देखते हैं। वह NXT में कुछ समय पहले नार्थ-अमेरिकन चैंपियन को चैलेंज कर चुके हैं। विंस मैकमैहन ने मेन रोस्टर पर उनके लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया है।
#3 रॉबर्ट रूड
![रà¥à¤¬à¤°à¥à¤ रà¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/78562-15646355676207-800.jpg 1920w)
बॉबी रूड के नाम से प्रसिद्ध यह सुपरस्टार WWE के मेन रोस्टर पर आने के बाद पूरी तरह से असफल हो गया। अब वह पूर्व TNA वर्ल्ड चैंपियन से सीधा 24/7 टाइटल के पीछे भागने वाला सुपरस्टार बन गए हैं। उनका NXT रन काफी ज्यादा बढ़िया रहा था।
वह डेवलपमेंटल ब्रांड पर NXT चैंपियनशिप जीत चुके हैं लेकिन मेन रोस्टर पर उन्हें लंबे समय से खराब बुकिंग मिल रही थी। इससे साफ होता है कि एच को बॉबी रूड काफी ज्यादा पसंद है लेकिन विंस मैकमैहन को बिल्कुल नहीं।
ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2019 में रोमन रेंस का सामना कर सकते हैं
#2 EC3
![EC3](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/bff63-15646353920973-800.jpg 1920w)
EC3 ने जनवरी 2018 में NXT में डेब्यू किया था और इस साल ही एलान किया गया कि अब वह मेन रोस्टर पर जाने वाले हैं। उन्हें NXT में ज्यादा समय नहीं मिल सका और अब वह लगातार 24/7 टाइटल के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं।
ट्रिपल एच EC3 जैसे सुपरस्टार्स के लिए बहुत कुछ अच्छा कर सकते थे लेकिन हमें ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। WWE का उन्हें मेन रोस्टर पर बुलाने के एक खराब निर्णय ने उनका पूरा करियर खत्म कर दिया। देखकर साफ पता चलता है कि विंस मैकमैहन उन्हें कभी भी पुश नहीं करने वाले।
#1 एरिक यंग
![à¤à¤°à¤¿à¤ यà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/cbe52-15646354372811-800.jpg 1920w)
एरिक यंग का NXT में समय काफी ज्यादा बढ़िया था। उन्होंने वहां सिंगल्स टाइटल नहीं जीती थी, क्योंकि द गेम को लगता था कि वह इतने अच्छे रेसलर है कि वह एक फैक्शन को बड़े आराम से सम्भाल सकते हैं।
ट्रिपल एच का यह निर्णय शानदार रहा था, फैंस को NXT की यह टीम पसंद आती थी। शायद विंस मैकमैहन को यह ग्रुप बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और कुछ समय बाद मेन रोस्टर पर आने के बाद सैनिटी अलग हो गयी। अब वह बिल्कुल भी टीवी पर दिखाई नहीं देते हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को द उसोज़ के साथ मिलकर 'समोअन शील्ड' बनानी चाहिए