रोमन रेंस ने 2012 में WWE के मेन रोस्टर में द शील्ड के साथ डेब्यू किया था। रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस की इस टीम ने कई सारे दिग्गज सुपरस्टार्स को धराशाई किया है। यह टीम 2014 में रॉलिंस के शील्ड पर अटैक की वजह से टूट गयी।
द शील्ड को डब्लू डब्लू ई (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) के इतिहास के सबसे बढ़िया फैक्शन (ग्रुप) में से एक माना जाता है, इस टीम के सुपरस्टार्स ने WWE में टैग टीम डिवीज़न के अलावा ने सिंगल्स डिवीज़न में भी काफी अच्छा काम किया है। तीनों ही सुपरस्टार्स ने WWE चैंपियनशिप जीती है। रोमन रेंस के कजिन जिमी और जे उसो भी WWE का प्रमुख हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें अब तक WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत जानी चाहिए थी
उसोज़ ने बहुत लंबे समय से WWE के टैग टीम डिवीज़न को संभाल रखा है। रोमन रेंस और उसोज़ ने कई मौकों पर साथ में काम किया है। पिछले कुछ समय से WWE में यह तीनों समोअन सुपरस्टार्स साथ में दिखाई दे रहे हैं।
रॉ के एपिसोड में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 कारणों के बारे में, कि आखिर क्यों रोमन रेंस को द उसोज़ के साथ मिलकर 'समोअन शील्ड' बनानी चाहिए।
#5 द उसोज़ के करियर को होगा जबरदस्त फायदा
द उसोज़ WWE के सबसे प्रसिद्ध टैग टीम सुपरस्टार्स में से एक है। लगभग हर अमेरिकन WWE फैन उन्हें जानता है और यह एक सुपरस्टार के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। यह बात तो सारे लोग जानते हैं कि द उसोज़ कभी भी प्रसिद्धि और पुश के मामले में रोमन रेंस की बराबरी नहीं कर सकते हैं।
हाल ही में ल्यूक गेलौज और कार्ल एंडरसन को एजे स्टाइल्स के साथ जुड़ने से बहुत ज्यादा फायदा हुआ और वह कुछ ही समय में रॉ के टैग टीम चैंपियंस बन गए। WWE कुछ ऐसा ही द उसोज़ के साथ भी कर सकती है। रोमन रेंस की वजह से उसोज़ को जबरदस्त फायदा होगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं