डब्लू डब्लू ई (WWE) में किसी भी सुपरस्टार को सफल बनने के लिए चैंपियनशिप जीतना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जॉन सीना, रिक फ्लेयर, ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन को उनकी चैंपियनशिप जीत की वजह से ही जाना जाता है। अगर आज वह ज्यादा टाइटल्स नहीं जीतते तो शायद ही इतने बड़े सुपरस्टार्स बनते।
रोडी पाइपर, ओवेन हार्ट, मिस्टर परफेक्ट और रिक रूड जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स को WWE में बड़ी चैंपियनशिप जीतने का मौका नहीं मिला इसलिए इन सारे सुपरस्टार्स को बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए WWE में टाइटल जीतना बहुत ज्यादा अहम है।
WWE में फिलहाल दो बड़ी चैंपियनशिप है, पहली यूनिवर्सल टाइटल और दूसरी WWE चैंपियनशिप। कंपनी में कई सारे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें अभी तक बड़ी चैंपियनशिप को जीत जाना चाहिए था लेकिन अभी तक वह चैंपियनशिप जीतने में असफल रहे हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें WWE में अबतक टॉप चैंपियनशिप जीत जानी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें:- SummerSlam के लिए रोमन रेंस के 3 जबरदस्त प्रतिद्वंद्वी
#5 बिग ई
![बिठà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/557f7-15641453384152-800.jpg 1920w)
बिग ई ने WWE के NXT ब्रांड में काफी अच्छा काम किया था। इसके बाद 2012 में उन्होंने डॉल्फ ज़िगलर और एजे ली के साथ डेब्यू किया था और वह जॉन सीना के साथ फ़्यूड में भी शामिल थे।
कुछ सालों बाद द न्यू डे टैग टीम बनी और वह अभी तक कुल 6 बार टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसके बाद उन्हें कभी भी सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश नहीं मिला। अगर न्यू डे नहीं बनती तो शायद बिग ई अभी WWE की बड़ी चैंपियनशिप आराम से जीत जाते।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 सिजेरो
![सिà¤à¥à¤°à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/e8da1-15641451664000-800.jpg 1920w)
सिजेरो को आज भी WWE के सबसे ज्यादा काबिल सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। WWE में डेब्यू के बाद सिजेरो ने आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल जीता था। लग रहा था कि अब वह WWE के टॉप स्टार बनने वाले हैं।
उनके पास हर वह चीज़ है, जो एक वर्ल्ड चैंपियन के पास होना चाहिए। WWE में अबतक सिजेरो ने US टाइटल और टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। वह कभी भी बड़े टाइटल के करीब नहीं आ पाए।
#3 ड्रू मैकइंटायर
![मà¥à¤à¤à¤à¤à¤¾à¤¯à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f496c-15641451233496-800.jpg 1920w)
ड्रू मैकइंटायर फिलहाल रॉ के टॉप हील सुपरस्टार है। कुछ समय पहले ही उन्होंने WWE में जबरदस्त वापसी की। मैकइंटायर ने सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे टॉप स्टार्स के साथ मैच लड़े हैं।
वापसी के बाद लग रहा था कि WWE उन्हें जल्द ही चैंपियनशिप देगी लेकिन अभी तक कंपनी ने उन्हें मौका ही नहीं दिया है। WWE में इतने समय तक टॉप स्टार रहने के बाद भी वह टाइटल नहीं जीत पाए। WWE को उन्हें बहुत पहले ही वर्ल्ड टाइटल दे देना चाहिए था।
ये भी पढ़ें:- Raw और SmackDown की तरह AEW के साप्ताहिक शो की घोषणा हुई
#2 समोआ जो
![समà¥à¤ à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/f445c-15641449291174-800.jpg 1920w)
समोआ जो ने WWE के NXT ब्रांड में बहुत ज्यादा बढ़िया काम किया था। वह दो बार के NXT चैंपियन रह चुके हैं। मेन रोस्टर पर आने के बाद वह टॉप स्टार्स के साथ फ़्यूड में रहे हैं।
समोआ जो ने एजे स्टाइल्स, कोफी किंग्सटन और ब्रॉक लैसनर के साथ चैंपियनशिप फ़्यूड की है लेकिन वह टाइटल को जीतने में असफल रहे हैं। समोआ जैसे टॉप स्टार के लिए यह बहुत ज्यादा शर्मनाक बात है। वह TNA की तरह अपने WWE करियर को सफल नहीं बना सके।
#1 ब्रॉन स्ट्रोमैन
![बà¥à¤°à¥à¤¨ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤®à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/50701-15641448504110-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा सुधार किया है। पहले उनके पास अच्छे लुक्स और स्किल्स नहीं थी लेकिन समय रहते उन्होंने खुद को सुधारा। स्ट्रोमैन को देखकर साफ पता चलता है कि वह यूनिवर्सल या WWE चैंपियनशिप जीतने योग्य सुपरस्टार है।
उन्हें कई मौकों पर चैंपियनशिप के लिए मौका मिला लेकिन वह टाइटल जीतने में असफल रहे। फैंस की ओर से मिल रहे रिएक्शन को देखकर साफ पता चलता है कि उन्हें अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप मिल जाना चाहिए थी।
ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के भाई को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी