5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें साल 2021 में अभी तक कोई हरा नहीं पाया है 

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE में बेहतरीन सुपरस्टार्स की भरमार है इसलिए कंपनी में किसी भी सुपरस्टार का लंबे समय तक अनडिफिटेड रहना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, अभी भी WWE रोस्टर में कई ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्हें साल 2021 में अभी तक कोई हरा नहीं पाया है। इनमें से कुछ सुपरस्टार्स ने किसी भी हद तक जाकर खुद की विनिंग स्ट्रीक जारी रखी है जबकि कुछ सुपरस्टार्स ने बेहतरीन रेसलिंग स्किल्स के जरिए खुद की विनिंग स्ट्रीक बनाए रखी है।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 बड़ी चीजें जो WWE Hell in a Cell 2021 पीपीवी में जरूर होनी चाहिए

गौर करने वाली बात यह है कि अधिकतर अनडिफिटेड सुपरस्टार्स ने ज्यादा मैच नहीं लड़े हैं और शायद यही कारण है कि इन सुपरस्टार्स की अनडिफिटेड स्ट्रीक अभी तक जारी है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें साल 2021 में अभी तक कोई हरा नहीं पाया है।

5- WWE NXT सुपरस्टार सरै : 4-0

youtube-cover
Ad

सरै ने साल 2020 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था लेकिन यात्रा पर प्रतिबंध होने की वजह से सरै यूएस नहीं आ पाई थी। इसके बाद सरै ने आखिरकार अप्रैल 2021 में WWE NXT में अपना डेब्यू किया। सरै को NXT का हिस्सा बने अभी केवल दो महीने हुए हैं। इस दौरान सरै ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है और अभी तक कोई भी विमेंस स्टार उन्हें हरा नहीं पाई हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें करियर की शुरुआत में बड़ा पुश मिलने की वजह से काफी नुकसान हुआ था

आपको बता दें, सरै ने NXT में अपने डेब्यू मैच में जोए स्टार्क को बुरी तरह हराया था। इसके बाद वह जेएडा रेमियर और आलिया को भी हराने में कामयाब रही थी। इसके अलावा सरै ने जोए स्टार्क के साथ मिलकर टैग टीम मैच में आलिया और जेसी केमिया को हराया था। 24 वर्षीय सरै ने NXT में लड़े सभी मैचों में अपने परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित किया है। आपको बता दें, सरै ने केवल 15 साल की उम्र से ही रेसलिंग करना शुरू कर दिया था और 24 साल की उम्र में ही सरै को रेसलिंग में एक दशक का अनुभव प्राप्त हो चुका है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- WWE NXT UK सुपरस्टार वॉल्टर: 4-0

Ad

वॉल्टर वर्तमान समय में WWE के सबसे डोमिनेंट सुपरस्टार्स में से एक हैं और वह 800 से ज्यादा दिनों से WWE NXT UK चैंपियन बने हुए हैं। वॉल्टर के लिए साल 2021 काफी शानदार रहा है और उन्होंने इस साल लड़े गए सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है और ये सभी 4 मैच काफी बेहतरीन रहे थे।

वॉल्टर ने जनवरी 2021 में NXT UK में चैंपियनशिप मैच में ए-किड को हराया था। इसके बाद उन्होंने NXT में ड्रेक मेवरिक को बुरी तरह हराया था। वहीं, NXT Takeover: Stand & Deliever में वॉल्टर ने टॉमैसो सिएम्पा को हराकर अपना NXT UK टाइटल रिटेन किया था। इसके अलावा वॉल्टर NXT UK में रैम्पेज ब्राउन को हरा चुके हैं।

3- NXT UK सुपरस्टार टाइलर बेट: 6-0

Ad

पहले WWE NXT UK चैंपियन रहे टाइलर बेट के लिए साल 2021 काफी शानदार रहा है और इस साल उन्होंने अपने द्वारा लड़े गए सभी 6 मैचों में जीत दर्ज की है। टाइलर बेट ने साल 2021 में सबसे पहले सैम ग्रैडबेल को हराया था और इसके बाद उन्होंने बेली मैथ्यूज को मात दी थी।

इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश राउंड्स मैचों में डेव मैस्टिफ और नोम डार को हराया था। वहीं, इस साल लड़े एकमात्र टैग टीम मैच में उन्होंने ट्रेंट सेवन के साथ मिलकर नोम डार और शा सैमुअल्स को हराया था। हालांकि, इस साल टाइलर बेट की सबसे खास जीत ए-किड के खिलाफ आई और आपको बता दें, टाइलर ने ब्रिटिश राउंड्स मैच में ए-किड को हराकर हेरिटेज कप पर कब्जा किया था।

2- WWE SmackDown स्टार रोमन रेंस: 6-0

Ad

रोमन रेंस ने इस साल WWE में केवल 6 मैच लड़े हैं और इन सभी 6 मैचों में यूनिवर्सल टाइटल दांव पर था। इसके अलावा इस साल रोमन रेंस ने एडम पीयर्स के खिलाफ भी एक मैच लड़ा था जो कि नो-कॉन्टेस्ट में समाप्त हुआ था। आपको बता दें, ट्राइबल चीफ ने साल 2021 में सबसे पहले केविन ओवेंस को Royal Rumble में हराया था।

इसके बाद उन्होंने Elimination Chamber 2021 और Fastlane 2021 में डेनियल ब्रायन को हराया था। वहीं, WrestleMania 37 में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में रोमन ने ब्रायन और ऐज को हराया था। इसके बाद रोमन ने SmackDown में ब्रायन को हराकर उन्हें ब्लू ब्रांड से बाहर कर दिया था। ट्राइबल चीफ ने इस साल अपना आखिरी मैच WrestleMania BackLash में लड़ा था और इस मैच में उन्होंने सिजेरो को हराया था।

1- WWE NXT सुपरस्टार शिया ली: 7-0

Ad

शिया ली ने 6 जनवरी 2021 को WWE NXT में वापसी की और वापसी के बाद शिया ने कुछ ही हफ्तों के अंदर कैटरीना कॉर्टेज, वैलेंटिना फिरोज और कोरा जेड को हराया था। इसके बाद उन्होंने फरवरी में केसी कैटनजारो और मार्च में केडेन कार्टर को हराया था।

इसके बाद शिया ली ने मिया यिंग के साथ मिलकर टैग टीम मैच में केसी कैटनजारो और केडेन कार्टर की टीम को हराया था। इसके बाद NXT Takeover: इन योर हाउस में शिया ली ने मर्सिडीज मार्टिनेज को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और आपको बता दें, उन्होंने इस साल लड़े गए अपने सभी 7 मैचों में जीत दर्ज की है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications