4 बड़ी चीजें जो WWE Hell in a Cell 2021 पीपीवी में जरूर होनी चाहिए 

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले और जिंदर महल
WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले और जिंदर महल

WWE के अगले पीपीवी हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 के आयोजन में कुछ ही दिन रह गए हैं। WWE ने इस पीपीवी के लिए कुछ बड़े मैचों की घोषणा की है और आपको बता दें, रिया रिप्ली (Rhea Ripley) इस पीपीवी में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के खिलाफ मैच में अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड करने जा रही हैं। वहीं ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) इस पीपीवी में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ Hell in a Cell मैच का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें करियर की शुरुआत में बड़ा पुश मिलने की वजह से काफी नुकसान हुआ था

आपको बता दें, Hell in a Cell 2021 में पहले यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस vs रे मिस्टीरियो का मैच भी होना था। हालांकि, अब इस मैच को पीपीवी से हटा दिया गया है और इस मैच को इस हफ्ते SmackDown में कराया जाएगा। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि Hell in a Cell 2021 पीपीवी में जरूर होनी चाहिए।

4- WWE Hell in a Cell 2021 में एलेक्सा ब्लिस द्वारा रेजिनाल्ड को अपने कंट्रोल में लेना चाहिए

एलेक्सा ब्लिस Hell in a Cell 2021 में शायना बैजलर का सामना करने जा रही हैं और उम्मीद है कि इस मैच के लिए शायना बैजलर, नाया जैक्स के साथ एंट्री कर सकती हैं। आपको बता दें, इस हफ्ते Raw में एलेक्सा ब्लिस ने रेजिनाल्ड को सम्मोहित करने की कोशिश की थी और Hell in a Cell 2021 में ब्लिस द्वारा रेजिनाल्ड को पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: Roman Reigns ने जॉन सीना और द रॉक को कड़ी चेतावनी दी, 7 फीट 3 इंच लंबे सुपरस्टार को जल्द मिल सकता है बड़ा पुश

इसके बाद ब्लिस, रेजिनाल्ड की मदद से नाया जैक्स से छुटकारा पाकर शायना बैजलर को हराकर सभी को चौंका सकती हैं। संभव यह भी है कि आने वाले समय में ब्लिस, रेजिनाल्ड के अलावा शायना बैजलर & नाया जैक्स को भी कंट्रोल में लेते हुए अपनी टीम का हिस्सा बना सकती हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

3- WWE Hell in a Cell 2021 में बियांका ब्लेयर को जीत मिलनी चाहिए

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर Hell in a Cell 2021 में बेली के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने जा रही हैं। इससे पहले बियांका WrestleMania BackLash में बेली को हराने में कामयाब रही थी लेकिन इस मैच में बियांका की विवादास्पद तरीके से जीत हुई थी।

हालांकि, Hell in a Cell 2021 में बियांका द्वारा बेली को क्लीन तरीके से हराया जाना चाहिए ताकि बियांका खुद को डोमिनेंट चैंपियन साबित कर सके। इस मैच में टाइटल रिटेन करने के बाद बियांका किसी दूसरे सुपरस्टार के साथ फ्यूड की शुरुआत कर सकती हैं।

2- Hell in a Cell 2021 में WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले की जीत

बॉबी लैश्ले Hell in a Cell 2021 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच में अपना WWE चैंपियनशिप डिफेंड करने जा रहे हैं। आपको बता दें, यह एक Hell in a Cell मैच होगा और अगर मैकइंटायर यह मैच हारते हैं तो लैश्ले के चैंपियन रहते वह WWE चैंपियनशिप मैच में कम्पीट नहीं कर पाएंगे।

इस मैच में लैश्ले द्वारा मैकइंटायर को हराकर उन्हें WWE चैंपियनशिप पिक्चर से बाहर कर देना चाहिए। लैश्ले के SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ने की अफवाह है। इस हिसाब से भी WWE द्वारा मैकइंटायर को टॉप टाइटल पिक्चर से बाहर करके उन्हें कुछ वक्त के लिए ब्रेक देना बनता है।

1- WWE Hell in a Cell 2021 में जिंदर महल द्वारा ड्रू मैकइंटायर पर हमला करना चाहिए

अगर WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले Hell in a Cell 2021 में ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर लेते हैं तो मैच के बाद जिंदर महल को अपने फैक्शन के साथ वापसी करते हुए ड्रू मैकइंटायर पर हमला कर देना चाहिए। जिंदर महल को Raw में वापसी करने की सख्त जरूरत है और Hell in a Cell 2021 महल के वापसी करने और नया फ्यूड शुरू करने के लिए बिल्कुल सही जगह है।

फैंस को ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल के बीच इतिहास के बारे में अच्छी तरह पता है और मैकइंटायर की तरह ही जिंदर महल भी पूर्व WWE चैंपियन रह चुके हैं। चूकिं, मैकइंटायर लंबे समय से WWE चैंपियनशिप पिक्चर का हिस्सा रहे हैं और जिंदर को स्क्रीन पर ठीक तरह से समय बिताने का मौका भी नहीं मिला है इसलिए संभव है कि जिंदर गुस्से में आकर मैकइंटायर पर हमला कर सकते हैं। इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच फ्यूड की शुरूआत हो सकती है और मैकइंटायर के खिलाफ इस फ्यूड से जिंदर को जरूर फायदा होगा।

Quick Links