WWE में सुपरस्टार्स की रेसलिंग और प्रोमो स्किल्स के अलावा पूरे लुक पर भी ध्यान दिया जाता है। कैरेक्टर के अनुसार लुक होना काफी ज्यादा जरुरी है वरना सुपरस्टार को उतनी सफलता नहीं मिलती है। शॉन माइकल्स और रिक फ्लेयर के हेयरस्टाइल्स काफी ज्यादा फेमस थे और कई लोग उनके लुक को अपनाने की कोशिश करते थे।
पिछले कुछ सालों में कई सारे सुपरस्टार्स अलग-अलग स्टाइल और लुक्स लेकर आए हैं। पहले की तरह ही अभी भी लुक्स का काफी ज्यादा महत्व है। उदाहरण के लिए WWE की SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को लिया जा सकता है। उनके बाल काफी लंबे हैं और उनके कैरेक्टर पर यह अच्छे लगते हैं।
ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गया
लोग प्रसिद्ध सुपरस्टार्स को देखकर भी कई बार अपने हेयरस्टाइल्स में बदलाव करते हैं। मौजूदा समय में कई दिग्गज सुपरस्टार्स हैं जिनका लुक जबरदस्त है लेकिन उनके पुराने लुक में काफी अंतर था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अलग-अलग स्टाइल्स में पहचान पाना काफी ज्यादा मुश्किल है।
5- WWE दिग्गज जैफ हार्डी
![जैफ हार्डी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9b3e4-16247183387737-800.jpg 1920w)
जैफ हार्डी काफी सालों से लंबे बालों, काफी सारे टैटू और फेस पेंट के साथ टेलीविजन पर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वो हमेशा ही इस तरह के लुक में दिखाई नहीं देते थे। इस दिग्गज के एक समय पर भूरे और छोटे बाल थे। ऊपर दी गई तस्वीरों में उनके वर्तमान लुक और पुराने लुक में फर्क साफ तौर पर देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी
जैफ हार्डी ने TNA में एक समय पर छोटे बाल रखे थे लेकिन उनके इतने छोटे बाल नहीं थे। हार्डी इस समय Raw ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं और लगातार WWE के टेलीविजन पर दिखाई देते हैं। उन्होंने WWE में काफी नाम कमा लिया है और कुछ ही सालों में यह दिग्गज रिटायर होने का निर्णय भी ले सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- रिया रिप्ली
![रिया रिप्ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/82422-16247232229412-800.jpg 1920w)
ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार रिया रिप्ली इस समय Raw ब्रांड में जबरदस्त काम कर रही हैं। उन्होंने WrestleMania में असुका को पराजित करते हुए विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। रिया रिप्ली का लुक मौजूदा समय में काफी अलग है। वो अभी छोटे बाल रखती हैं और उनका लुक कैरेक्टर के हिसाब से काफी शानदार दिखाई देता है।
उनका लुक शुरुआत से ही ऐसा नहीं था। उन्होंने काफी सालों पहले Mae Young Classic में हिस्सा लिया था और उस समय उनके बाल काफी लंबे थे। धीरे-धीरे उन्होंने अपने कैरेक्टर में बदलाव के अनुसार लुक को पूरी तरह बदल दिया। दोनों तस्वीरों में उनके लुक काफी अलग दिखाई दे रहे हैं।
3- कोफी किंग्स्टन
![कोफी किंग्सटन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/8bdbc-16247256069021-800.jpg 1920w)
कोफी किंग्सटन ने 2006 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश मिल रहा है। WWE में आने के पहले उन्होंने अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू Chaotic Wrestling प्रमोशन के लिए 2006 में किया था। उनका एक पुराना प्रोमो मौजूद है जिसमें उनका लुक पूरी तरह अलग है।
मौजूदा समय में सभी को उनका कैरेक्टर पसंद आता है। इसके बावजूद पहले वो Chaotic Wrestling प्रमोशन में एक हील सुपरस्टार के रूप में दिखाई देते थे। उनके मौजूदा लुक और पुराने लुक में फर्क साफ तौर पर दिख रहा है। दोनों तस्वीरों को देखकर पता चल रहा है कि किंग्सटन ने बाल बड़े करके अपने लुक को बेहतर किया है।
2- रोमन रेंस
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/1b160-16247972985837-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने पहले के मुकाबले अपने लुक में काफी सुधार किया है। रोमन ने अपने पूरे WWE करियर में लंबे बाल ही रखे हैं लेकिन वो शुरुआत से इतने बड़े बाल नहीं रख रहे हैं। ऊपर दी गई तस्वीर असल में रोमन रेंस के हाई स्कूल की है।
वो इस तस्वीर के अंदर पहचान में नहीं आ रहे हैं। पिछले दो-तीन सालों में रोमन ने अपने शरीर को और भी ज्यादा तगड़ा और ताकतवर बनाया है। उनकी दोनों ही तस्वीरों में फर्क दिखाई दे रहा है। पुरानी तस्वीर में रोमन का असली नाम दिखाई भी दे रहा है। उन्होंने अपने असली नाम का उपयोग टेलीविजन पर भी एक बार किया है।
1- असुका
![असुका](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/f2cad-16247991233803-800.jpg 1920w)
WWE में असुका को काफी ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने 2015 में WWE के अंदर कदम रखा था और इसके पहले वो जापान में मुख्य रूप से रेसलिंग किया करती थीं। उस समय उनका नाम काना था। अभी असुका के बाल छोटे और अलग-अलग रंगों के हैं। इसके अलावा वो अपने चेहरे पर फेस पेंट का उपयोग भी करती हैं।
पहले वो काफी अलग लुक में दिखाई देती थीं। वो पहले अलग-अलग रंगों के बाल नहीं रखती थी और उनके बाल काफी बड़े थे। वो चोटी बांधकर लड़ती थीं और वो फेस पेंट का उपयोग भी काफी कम करती थीं। प्रशंसक असुका की नई और पुरानी तस्वीर में फर्क साफ तौर पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए