विंस मैकमैहन के 5 चहेते सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते

विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर
विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर

#4 बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन
बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन को शुरुआती दौर से ही अच्छा पुश मिला है। उन्होंने डेब्यू के पहले आंद्रे द जाइंट बैटल रॉयल जीता था और उसके मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट पर भी कब्जा किया था। बैरन कॉर्बिन को पहले ज्यादा हेट नहीं मिलती थी।

जबसे उन्हें रॉ के जनरल मैनेजर का पद दिया गया था, तब से वह कंपनी में सबसे ज्यादा नापसन्द किए जाने वाले रेसलर बन गए और अभी तक उन्हें हेट मिलती है। इसके बाद भी जिस प्रकार से उन्हें पुश मिलता है, उससे साफ है कि वह विंस मैकमैहन के पसंदीदा सुपरस्टार है।

#3 लेसी इवांस

लेसी इवांस
लेसी इवांस

लेसी इवांस को रेसलमेनिया के बाद से ही जबरदस्त पुश मिलने लगा, WWE ने बहुत लंबे समय बाद किसी NXT विमेंस सुपरस्टार को आते ही इतना बड़ा पुश दिया। उन्होंने बैकी लिंच को मनी इन द बैंक, स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स और एक्सट्रीम रूल्स में चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन को लेसी इवांस में अगली टॉप विमेंस स्टार नजर आती है। इसके बाद भी फैंस को लेसी इवांस बिल्कुल भी पसंद नहीं है, बैकी के साथ फ़्यूड मे साफ हो गया कि अभी फैंस उन्हें टॉप स्टार के रूप में नहीं देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस को द उसोज़ के साथ मिलकर 'समोअन शील्ड' बनानी चाहिए

Quick Links