विंस मैकमैहन के 5 चहेते सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते
विंस मैकमैहन रेसलिंग जगत में बिना किसी शक सबसे ज्यादा जीनियस आदमी कहलाए जाते हैं। डब्लू डब्लू ई (WWE) आज शायद विंस मैकमैहन के बिना कुछ भी नहीं होती। इतने सफल रहने के बाद भी उन्होंने कई मौकों पर बड़ी गलतियां की है जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी।
कई मौकों पर विंस ने गलत सुपरस्टार को कंपनी का फेस बनाने की कोशिश की और उसे टॉप स्टार बनने का प्रयास किया लेकिन फैंस को वह सुपरस्टार बिल्कुल भी पसंद नहीं आए।
ये भी पढ़ें:- 10 बड़े WWE सुपरस्टार्स और उनके असली नाम
विंस मैकमैहन ने बहुत बार अलग-अलग तरीकों से फैंस को मनाने की कोशिश भी की है लेकिन आज भी कई सारे फैंस उन सुपरस्टार्स को पसंद नहीं करते हैं। इससे उन सुपरस्टार्स को हेट का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए आइए जानते हैं सुपरस्टार्स के बारे में जो विंस मैकमैहन को पसंद है लेकिन उन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते।
#5 ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर काफी ज्यादा प्रसिद्ध सुपरस्टार है और उन्हें WWE में डेब्यू किए 15 सालों से ज्यादा हो चुके हैं। वह विंस मैकमैहन के चहेते हैं। ब्रॉक लैसनर को कई सारे फैंस देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे लेकिन जब उन्होंने यूनिवर्सल टाइटल जीती सारी चीज़ें पलट गई।
वह एक पार्ट टाइमर है और सिर्फ बड़े पीपीवी और शो में दिखाई देते हैं। रॉ में भी द बीस्ट कभी-कभी आते थे, इस कारण से वह रॉ की बड़ी टाइटल को हर हफ्ते या छोटे पीपीवी में बिल्कुल भी नहीं लाते थे और फैंस को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी।
द बीस्ट को फैंस द्वारा हेट मिलने का यह सबसे बड़ा कारण है। इस बार वह यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में निरंतर दिखाई दे रहे हैं लेकिन पहले उनके कार्यों की वजह से आज वह WWE यूनिवर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं