5 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर इस साल बर्बाद हो सकता है 

Image result for buddy murphy roman reigns

विंस मैकमैहन को अपने काम से खुश करना काफी मुश्किल है। WWE में टैलेंटेड होना ही सिर्फ जरूरी नहीं होता है। एक सुपरस्टार को सफल बनने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है। रिंग में अच्छे मुकाबले लड़ने से लेकर, माइक पर अच्छा काम करना। सफल बनने के लिए रेसलर का लुक भी एक अहम भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा ज्यादा मौके नहीं दिए जाने से गुस्सा हुआ बड़ा सुपरस्टार, दिया बड़ा बयान

मगर इन सभी खूबियों के बाद भी जरूरी नहीं है कि उस रेसलर को विंस मैकमैहन पुश देंगे। पिछले कुछ महीनों में कई एक्सपेरिमेंट्स किए गए। कई रेसलर्स को पुश मिला और अब बारी है इसे रोकने की। आइये जानते हैंं ऐसे 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिनका करियर इस साल बर्बाद हो सकता है।

#5 रिकोशे

Image result for ricochet

रिकोशे जब शुरू शुरू में रॉ में आए थे तब उन्हें अच्छा पुश मिल रहा था। अफवाहों के अनुसार पॉल हेमन उन्हें काफी पसंद करते हैं। मगर जबसे रिकोशे ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ सुपर शोडाउन में WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा है, उसके बाद से उनके पुश को रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो विंस मैकमैहन, रिकोशे को एक बड़ा रेसलर नहीं मानते हैं।

फैंस इन्हें एक मेन इवेंट रेसलर मानते हैं, मगर अब तो इन्हें सीधा मेन इवेंट (शो) में ही डाल दिया गया है। आने वाले समय में रिकोशे को सिर्फ परेशानी ही होने वाली है। अगर विंस इनके पुश को शुरू नहीं करते हैं तो हेमन भी शायद कुछ नहीं कर पाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 इलायस

Image result for elias

इलायस एकलौते ऐसे रेसलर हैं जिन्हें WWE में सिर्फ गिटार बजाने के पैसे मिल रहे हैं। उन्होंने अभी तक कुछ भी खास नहीं किया है। मगर इसके बावजूद उन्हें स्क्रीन टाइम मिल रहा है। हाल ही में इलायस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ टीम बनाई। स्ट्रोमैन हाल ही में अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को हारे हैं, तो उनका नाम इस लिस्ट में नहीं डाला जा सकता है।

जल्द ही इलायस के पुश को भी ख़त्म किया जा सकता है। कुछ समय पहले तो अफवाहें भी आ रही थी कि WWE इनके स्क्रीन टाइम को कम करना चाहती है।

#3 सैमी जेन

Image result for sami zayn

सैमी जेन हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने हैं। उन्होंने स्ट्रोमैन के खिलाफ जीत दर्ज करके ये कारनामा किया था। शिंस्के नाकामुरा और सिजेरो को मैनेज करते करते जेन अब ऐसे मोड़ पर आ चुके हैं, जहाँ उनका खुदका करियर इतना अच्छा नहीं चल रहा है।

वह एक चैंपियन जरूर हैं मगर इसके बावजूद उनके पुश को जल्द ही ख़त्म किया जा सकता है। अगर रेसलमेनिया होता है तो जेन अपने टाइटल को फिर से स्ट्रोमैन के खिलाफ हार सकते हैं। इसके बाद शायद इन्हें कई महीनों तक पुश दोबारा नहीं दिया जाए।

#2 लाना

Image result for lana

जब लाना ने WWE में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तब उसमें उन्हें एक वादा किया गया। उसके अनुसार WWE लाना को एक स्टार बनती। बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में आने के बाद लाना को काफी फायदा हुआ। अब कंपनी ने अपना वादा पूरा कर लिया है।

नई रिपोर्ट्स के अनुसार रेसलमेनिया के बाद ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी बॉबी लैश्ले के साथ देखने को मिलेगी। इस वजह से उनके करैक्टर पर काफी काम किया जा रहा है।

पिछले कुछ समय से लाना और लैश्ले साथ में नज़र नहीं आए हैं। ये कहा जा सकता है कि चुप चाप WWE ने इन दोनों के पति-पत्नी वाले रिश्ते को ख़त्म कर दिया है।

#1 मर्फी

Image result for murphy wwe

इस समय सैथ रॉलिंस और मर्फी एक टैग टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। इन दोनों रेसलर्स ने काफी शानदार काम किया है। पॉल हेमन तो मर्फी को WWE का भविष्य तक मानते हैं। मगर इन सभी के बाद भी मर्फी के पुश को ख़त्म किया जा सकता है।

WWE ने ये इशारा कर दिया है कि रॉलिंस और मर्फी ज्यादा समय तक एक दूसरे के सगे नहीं रहने वाले है। रेसलमेनिया में ही दोनों को अलग किया जा सकता है जब केविन ओवेंस और रॉलिंस का मैच हो।

पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन के खिलाफ होने से मर्फी एक बेबीफेस बन सकते हैं। लेकिन ये फैसला शायद उनके करियर पर बुरा असर करे। एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर मर्फी को अभी तक कोई नहीं जानता है और जरा ही जल्दबाज़ी से उनके करियर को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Quick Links