5 रैसलर जो बनना चाहते थे WWE के अगले 'जॉन सीना', लेकिन सपना कभी नहीं हो सका पूरा

john cena

जॉन सीना का WWE करियर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि वो अब कभी कभी ही रिंग में नजर आ रहे हैं।

WWE भी इस बात से पूरी तरह वाकिफ़ है कि जॉन सीना आने वाले एक या दो वर्षों में संन्यास की घोषणा कर देंगे। इसीलिए विंस मैकमैहन पर दबाव बढ़ रहा है कि वो नए सुपरस्टार्स को फैन फ़ेवरेट बनाएं। जो एक दिन जॉन सीना जैसे दिग्गज की जगह ले सके।

हालाँकि सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स भी WWE को मिले हैं और उन्होंने अपनी भूमिका बेहद अच्छे तरीके से निभाई है। परन्तु इन्हें पुश देने के चक्कर में कई बार रणनीतियाँ उलटी भी पड़ी हैं।

कुछ अन्य रैसलर्स को भी बड़ा पुश देने का फैसला भी कुछ ख़ास सफल नहीं हुआ है। इस आर्टिकल में हम ऐसे WWE सुपरस्टार्स पर चर्चा करने वाले हैं, जिन्हें मौजूदा दौर का जॉन सीना बनाने का प्रयास किया गया था, परन्तु असफल रहे।

#5 मिस्टर कैनेडी

WWE had big plans for Ken Anderson

केन एंडरसन उर्फ़ मिस्टर कैनेडी को WWE का टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनाने के कई प्रयास किये गए। लेकिन हुआ क्या, सभी रणनीतियाँ सफल होने की बजाय धडाम से नीचे आ गिरीं। केन एंडरसन को विंस मैकमैहन के नाजायज बेटे के रूप में सामने लाने की रणनीति पर काम किया जा रहा था, लेकिन यहाँ WWE अपने ही बुने जाल में फंसती चली गयी।

अंत में 2009 में एंडरसन को WWE से रिलीज़ कर दिया गया। रैंडी ऑर्टन का कहना था कि उनके खिलाफ रिंग में उतरना सुरक्षित नहीं है। इस रिलीज़ के बारे में कैनेडी ने कहा,"मेरे WWE से रिलीज़ किये जाने में जॉन सीना का भी हाथ था।"

कैनेडी को यदि साथी रैसलर्स का साथ मिलता तो वो और भी बड़े सुपरस्टार बन सकते थे। खैर! मिस्टर कैनेडी का अगला जॉन सीना बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 टेड डी बियासी

ted dibiase jr

टेड डी बियासी का WWE करियर द लैगेसी (रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स और टेड डी बियासी की टीम) से शुरू हुआ। लोग उन्हें अगला WWE चैंपियन बनते देखना चाहते थे।

उन्हें क्राउड द्वारा मिल रही प्रतिक्रियाओं से साफ था कि टेड डी बियासी, WWE के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार बन सकते थे।

मगर जैसे ही 'द लैगेसी' का अंत हुआ, इस सुपरस्टार के सपने भी चकनाचूर हो गए। उनकी बजाय रैंडी ऑर्टन को मुख्य भूमिका में रैसलमेनिया में जगह मिली। आज हम सभी देख सकते हैं कि रैंडी ऑर्टन का WWE में क्या औधा है।


#3 द मिज

the miz

मिज, समय-समय पर WWE के बहुत काम आये हैं। उन्होंने अपने दम पर रैसलिंग की दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है।

माइक पर बोलने की बेहतरीन स्किल्स ही उन्हें विंस मैकमैहन का चहेता बनाती है। यह भी एक सच है कि मिज ने एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में बेहतर काम किया है न कि उस किरदार में जो WWE ने उन्हें सौंपा है।

जाहिर था कि यदि उन्हें बेबीफेस के रूप में मौके दिए जाते, तो आप खुद सोचिये मिज को अगला जॉन सीना बनने से कोई नहीं रोक सकता था।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार जिनका चेस्ट साइज़ सबसे बेस्ट है

#2 शेमस

sheamus

इस बात में कोई संदेह नहीं कि शेमस हमेशा से WWE के एक मुख्य सुपरस्टार रहे हैं। उन्होंने यहाँ बहुत कुछ हासिल किया है। मगर शेमस, अगले जॉन सीना बनने की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

अभी भी शेमस एक बेहतरीन रैसलर हैं। वो चार बार के वर्ल्ड चैंपियन, पांच बार टैग टीम चैंपियन और पूर्व रॉयल रंबल विजेता भी रहे हैं। लेकिन नए सुपरस्टार्स का आगमन, शेमस के किरदार को समय के साथ नीचे की ओर धकेलता चला गया।


#1 रायबैक

ryback

WWE, रायबैक को कंपनी का मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार बनाने की सभी तैयारियाँ कर चुकी थी। इस मॉन्स्टर की 38 मैचों तक चली विनिंग स्ट्रीक दर्शा रही थी कि वो WWE के अगले जॉन सीना हो सकते हैं। उनके रास्ते में जो भी आया, उसे हार मिली।

जॉन सीना ने सीएम पंक के साथ फ्यूड (दुश्मनी) से खुद रायबैक को बाहर कर दिया था। लेकिन रायबैक किसी के रोके से नहीं रुक रहे थे। उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुँच चुकी थी। परन्तु यह किसने सोचा था कि उनका हील टर्न उनके करियर को ही समाप्त कर देगा।

यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार जिनके बारे में आपको अंदाजा नहीं होगा कि वो शादीशुदा हैं