5 WWE सुपरस्टार्स जिनके नए थीम सॉन्ग ने फैंस को बहुत प्रभावित किया

WWE सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग्स
WWE सुपरस्टार्स के थीम सॉन्ग्स

WWE या किसी अन्य प्रो रेसलिंग ब्रांड में रेसलर्स की सफलता का यही सिद्धांत होता है कि सुपरस्टार्स का कैरेक्टर फैंस को कितना प्रभावित कर रहा है। कैरेक्टर डेवलपमेंट में कई चीजें सम्मिलित होती हैं और वही चीज उन्हें एक मिड-कार्ड रेसलर से बेहतर साबित करती हैं।

Ad

वहीं थीम सॉन्ग भी किसी सुपरस्टार के कैरेक्टर को दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभाता है। WWE में ऐसे कई महान सुपरस्टार्स रहे हैं, जिनके एंट्रेंस म्यूजिक को सुनते ही क्राउड जैसे पागल सा हो जाता है और उस सुपरस्टार को जबरदस्त तरीके से चीयर करने लगता है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें शायद अगले 5 साल तक कोई पुश ना मिले

कई बार रेसलर्स के करियर में ऐसे लम्हे भी आते हैं, जब उन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत पड़ती है। अक्सर WWE में उनकी नए लुक और नए थीम सॉन्ग के साथ वापसी करवाई जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर उन 5 सुपरस्टार्स पर जिनके WWE में नए थीम सॉन्ग ने सभी को बहुत प्रभावित किया था।

ये भी पढ़ें: 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने साथी रेसलर्स को धोखा दे देना चाहिए

WWE हॉल ऑफ फेमर जेक रॉबर्ट्स

youtube-cover
Ad

थीम सॉन्ग बदलने के लिए सबसे सही समय वो होता है जब कोई सुपरस्टार हील या बेबीफेस टर्न ले रहा हो। ठीक यही स्थिति जेक "द स्नेक" रॉबर्ट्स के साथ थी। वो साल 1991 के आखिरी कुछ महीनों में अपने साथी द अल्टीमेट वॉरियर को धोखा देकर अंडरटेकर और पॉल बियरर के साथ आ जुड़े थे। इस समय उन्हें नया थीम सॉन्ग मिला, जिसे 'Trust me' नाम दिया गया।

हालांकि ये सॉन्ग उनके पुराने म्यूजिक से कुछ हद तक मेल खा रहा था, लेकिन उन्हें और भी बड़े हील सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित कर रहा था। उनके "Trust me" और "Snake Bit" थीम सॉन्ग्स को WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन थीम सॉन्ग्स में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास में देखे गए 5 सबसे बड़े धोखे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE हॉल ऑफ फेमर केविन नैश

youtube-cover
Ad

साल 1993 में केविन नैश को शॉन माइकल्स के बॉडीगार्ड के रूप में पहचान मिली, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें एक बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाने लगा। 1994 के अंत में वो बॉब बैकलंड को हराकर WWE चैंपियन बने और यहां से उनका करियर नई उड़ान भरने वाला था। चैंपियनशिप जीत के बाद उन्हें 'Diesel Blues' नाम का एंट्रेंस म्यूजिक दिया गया। ये नया थीम सॉन्ग उनके कैरेक्टर और एटीट्यूड से बहुत अच्छी तरह मेल खा रहा था।

WWE हॉल ऑफ फेमर शॉन माइकल्स

youtube-cover
Ad

साल 1992 में 'The Rockers' टैग टीम के टूटने के बाद शॉन माइकल्स को एक बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश मिलने लगा था। यहां से वो 1990 के दशक के सबसे सफल WWE सुपरस्टार्स में से एक के रूप में उभरे। नए पुश के साथ उनके कैरेक्टर को भी बदलाव की जरूरत थी, इसी कैरेक्टर में बदलाव के बाद उनके द हार्ट ब्रेक किड कैरेक्टर का जन्म हुआ और इसी समय में उनके "Sexy Boy" थीम सॉन्ग ने बहुत लोकप्रियता बटोरी, जो आज भी WWE के सबसे आइकॉनिक थीम सॉन्ग्स में से एक बना हुआ है।

पूर्व WWE चैंपियन ट्रिपल एच

youtube-cover
Ad

साल 1999 में WrestleMania 15 में ट्रिपल एच ने डी-जेनरेशन एक्स में अपने साथियों को धोखा देकर हील टर्न लिया था। इसी हील टर्न की बदौलत ट्रिपल एच बहुत बड़े सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उभरे। "द कॉर्पोरेशन" नाम के फैक्शन से जुड़ने के बाद उन्हें 'Corporate Player' नाम का थीम सॉन्ग दिया गया, लेकिन ट्रिपल एच उसके अनुसार खुद के कैरेक्टर को ढाल ही नहीं पा रहे थे। उसके बाद उन्हें नया निकनेम 'द गेम' और नया एंट्रेंस म्यूजिक "My Time" भी मिला, जिसे आज भी फैंस सुनते ही झूम उठते हैं।

पूर्व WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन

youtube-cover

रैंडी ऑर्टन के WWE करियर ने रफ़्तार तब पकड़नी शुरू की, जब वो ट्रिपल एच, रिक फ्लेयर और बतिस्ता के साथ एवोल्यूशन फैक्शन का हिस्सा बने। इसी समय में ऑर्टन को "द लैजेंड किलर" का निकनेम प्राप्त हुआ था। एवोल्यूशन से अलग होने के बाद उन्होंने बेबीफेस टर्न लिया और उन्हें "Burn in my Light" नाम का थीम सॉन्ग मिला। 2010 के दशक के आखिरी सालों में उन्हें "द वाइपर" निकनेम मिला, इसी समय उन्हें "Voices" के रूप में नया एंट्रेंस म्यूजिक भी मिला, जिससे प्रो रेसलिंग फैंस बहुत अच्छी तरह से वाकिफ हो चुके हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications