रॉयल रंबल WWE फैंस के लिए काफी मजेदार पीपीवी होता है। साल की शुरूआत में ये होता है और यहां से रोड टू रेसलमेनिया की शुरूआत होती है। WWE रॉयल रंबल 2020 में ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल की। मेंस रॉयल रंबल जीतकर मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को चैलेंज किया था। रेसलमेनिया 36 में मैकइंटायर WWE चैंपियन बने थे।
WWE रॉयल रंबल 2021 को अब दो महीने बचे हुए है। ऐसे में WWE इसकी तैयारी अभी से कर रहा है। अगले महीने WWE का अंतिम पीपीवी टीएलसी होगा। रॉयल रंबल विजेता को लेकर अबी से बातें शुरू हो गई है। आइए जानते हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो मेंस रॉयल रंबल 2021 जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई
WWE रॉयल रंबल में बिग ई को मिलेगा मोमेंट
इस साल 2020 ड्राफ्ट में सबसे बड़ा सरप्राइ न्यू डे का अलग होना था। कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स रॉ का हिस्सा है तो वहीं बिग ई स्मैकडाउन का हिस्सा है। इसका मतलब साफ है कि WWE अब बिग ई को पुश देना चाहता है। बिग ई में टॉप सिंगल सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है। NXT में भी बिग ई चैंपियन रहे हैं।
मेन रोस्टर में भी न्यू डे के साथ मिलकर बिग ई ने जबरदस्त काम किया। लगातार ये खबरें आ रही है कि उन्हें कंपनी बड़ा पुश देने वाली है। शायद रॉयल रंबल 2021 के विजेता बिग ई नजर आ सकते हैं। यहां से उन्हें मोमेंटम मिलेगा और वो फिर रोमन रेंस को यूनिवर्ल चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।
कीथ ली
साल 2020 रॉयल रंबल मैच में कीथ ली और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना हुआ था। ये बात कोई नहीं भूल सकता है। पिछले साल सर्वाइवर सीरीज के बाद से कीथ ली एक एकदम से हाइप हो गए थे। WWE यूनिवर्स को काफी प्रभावित कीथ ली ने अभी तक किया है।
कीथ ली ने NXT चैंपियनशिप भी हासिल की और समरस्लैम के बाद इस साल मेन रोस्टर में डेब्यू भी किया। रॉ में जबरदस्त काम कीथ ली ने अभी तक किया है। सर्वाइवर सीरीज में टीम रॉ का हिस्सा वो थे। रॉयल रंबल 2021 एक अच्छा मौका है जब कंपनी कीथ ली को पुश दे सकती है। फैंस भी शायद रॉयल रंबल का हिस्सा होंगे तो कीथ ली को बड़ा मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- अंडरटेकर ने WWE Survivor Series में भावुक होते हुए कहा अलविदा, विंस मैकमैहन समेत फैंस के छलके आंसू