5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने एक ही चैंपियनशिप को 3 बार जीता

WWE चैंपियन रोमन रेंस
WWE चैंपियन रोमन रेंस

बैकी लिंच 3 बार WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं

बैकी लिंच
बैकी लिंच

बैकी लिंच ने साल 2015 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और पिछले 2 सालों में उनका करियर रफ्तार पकड़ चुका है। इसी दौर ने उन्हें मौजूदा समय में WWE की सबसे लोकप्रिय और सफल विमेंस सुपरस्टार्स में से एक बना दिया है। साथ ही वो रेसलमेनिया को मेन इवेंट भी कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से जुड़ी 5 बातें जिन्हें अब फैंस भूल चुके हैं

WWE बैकलैश 2016 के 6-पैक चैलेंज में जीत हासिल कर बैकी लिंच WWE इतिहास की सबसे पहली स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनी थीं लेकिन करीब 3 महीने बाद उन्हें टाइटल हारना पड़ा था।

दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए उन्हें 2 साल इंतज़ार करना पड़ा और हैल इन ए सैल 2018 में शार्लेट को हराकर चैंपियन बनीं। वहीं तीसरी बार WWE स्मैकडाउन विमेंस टाइटल उन्होंने रेसलमेनिया 35 के मेन इवेंट में शार्लेट और रोंडा राउजी को हराकर जीता।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के WWE छोड़ने से इन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Quick Links