रोमन रेंस को अपना WWE डेब्यू किए करीब 8 साल पूरे हो चुके हैं आज आज वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने के अलावा, लगातार 4 रेसलमेनिया इवेंट्स को हेडलाइन कर चुके हैं और साथ ही कई अन्य उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं।
अब रोमन रेंस हील सुपरस्टार बन चुके हैं और मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन से जुड़ी उन 5 चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें शायद अब फैंस भूल चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में ड्रू मैकइंटायर के अच्छे दोस्त हैं
FCW में रोमन रेंस को लीकी के नाम से जाना जाता था
![रोमन लीकी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/4c0b0-15998079080913-800.jpg 1920w)
असल में रोमन रेंस ने WWE के साथ डील साल 2010 में साइन की थी और करीब 2 साल तक कंपनी की डेवलपमेंट लीग FCW(Florida Championship Wrestling) में काम किया। जहां शुरुआत में उन्हें रोमन लीकी नाम दिया गया और उन्होंने 15-मैन बैटल रॉयल में अपना डेब्यू किया था।
उन्होंने कुछ समय टायलर ब्रीज़ के टैग टीम पार्टनर के तौर पर भी काम किया और आगे चलकर वो FCW टैग टीम चैंपियंस भी बने। लेकिन मेन रोस्टर डेब्यू से कुछ समय पहले उन्हें जेसन जॉर्डन और टायलर ब्रीज़ के हाथों चैंपियनशिप गंवानी पड़ी।
ये भी पढ़ें: 4 मौके जब WWE में रोमन रेंस को धोखे से बुरी तरह मारा गया
कौन हैं रोमन रेंस के आइडल?
![ब्रेट हार्ट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/0601d-15998086246648-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस का परिवार काफी लंबे समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है। साल 2015 में WWE रोमन को कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाने के लिए बड़ा पुश दे रही थी। इस समय एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो ब्रेट हार्ट के बड़े फैन रहे हैं और उन्हें ही अपना आइडल मानते हैं।
ब्रेट हार्ट प्रो रेसलिंग के सबसे महान परफ़ॉर्मर्स में से एक रहे हैं और दुनिया की कई अन्य बड़ी-बड़ी रेसलिंग ब्रांड्स के रेसलर्स भी हार्ट के बड़े फैन रहे हैं। इसलिए रोमन द्वारा ब्रेट हार्ट को अपना आइडल मानना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रैंडी ऑर्टन के रियल लाइफ संबंध अच्छे नहीं हैं
सबसे कम उम्र में 'सुपरस्टार ऑफ द ईअर स्लैमी अवॉर्ड' जीतने वाले सुपरस्टार बने
![रोमन रेंस सुपरस्टार ऑफ द ईअर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/6e9cc-15998090786898-800.jpg 1920w)
साल 2012 में अपना डेब्यू करने के कुछ समय बाद ही रोमन रेंस WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बन चुके थे। 2014 में द शील्ड के टूटने के बाद उनके सिंगल्स पुश की शुरुआत हुई और कुछ समय बाद वो पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी सफल रहे।
खास बात ये रही कि रोमन ने 2014 में सुपरस्टार ऑफ द ईअर स्लैमी अवॉर्ड जीता था और उस समय उनकी उम्र 29 साल, 6 महीने और 13 दिन रही। वो सबसे कम उम्र में सुपरस्टार ऑफ द ईअर स्लैमी अवॉर्ड जीतने वाले सुपरस्टार बने थे।
द शील्ड का हिस्सा नहीं बनने वाले थे रोमन रेंस
![कैसियस ओह्नो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/09/d54d3-15998094653104-800.jpg 1920w)
इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि द शील्ड मेंबर्स में से सबसे अधिक सफलता रोमन रेंस को ही मिली है। लेकिन ये बात शायद आपको चौंका सकती है कि शुरुआत में WWE ने रोमन रेंस को द शील्ड का हिस्सा बनाने के बारे में सोचा तक नहीं था।
रोमन रेंस के बजाय सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ का साथ कैसियस ओह्नो देने वाले थे और टॉमी ड्रीमर उनके मेंटोर होने वाले थे। लेकिन बाद में प्लांस में बदलाव कर कैसियस की जगह रोमन रेंस को दे दी गई थी।
Sufferin' Succotash प्रोमो को नहीं देना चाहते थे
जॉन मोक्सली(डीन एम्ब्रोज़) ने WWE रेसलमेनिया 35 के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला लिया था। कुछ समय बाद ही उन्होंने WWE पर लगातार तंज़ कसने शुरू कर दिए और नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि क्यों उन्हें अच्छी स्टोरीलाइंस का हिस्सा नहीं बनाया जा रहा था।
मोक्सली ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, "रोमन विंस के ऑफिस में अंदर गए और जब बाहर आए तो बताया, 'विंस चाहते हैं कि मैं अपने प्रोमो में Sufferin Succotash शब्दों का प्रयोग करूं।'"
उन्होंने आगे कहा, "रोमन इस शब्द को नहीं बोलना चाहत थे। WWE में हर एक सुपरस्टार के साथ ऐसा ही किया जाता है लेकिन अब मैं इस समस्या से हमेशा के लिए दूरी बना चुका हूं।"
ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के WWE छोड़ने से इन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
रोमन रेंस का ये प्रोमो तब आया था जब फैंस उन्हें बेकार माइक स्किल्स के कारण लगातार ट्रोल करते हुए नजर आते थे। इस प्रोमो ने फैंस के उस विश्वास को और भी दृढ़ कर दिया था कि वाकई में रोमन की माइक स्किल्स अच्छी नहीं हैं।