5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Wrestlemania में अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

जॉन सीना और ब्रॉन स्ट्रोमैन
जॉन सीना और ब्रॉन स्ट्रोमैन

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) से ही हर साल रेसलमेनिया (Wrestlemania) की शुरुआत हो जाती है और साल के सबसे बड़े शो यानी Wrestlemania में मात्र जगह बनाना ही किसी सुपरस्टार के लिए सपने के पूरे होने जैसा होता है। साथ ही एक चैंपियनशिप जीत उस खुशी के मौके को और भी खुशनुमा बना देती है।

Wrestlemania का इतिहास साढ़े तीन दशकों से भी पुराना हो चुका है और WWE के कई ऐतिहासिक मोमेंट्स का हिस्सा भी बना। कई बड़े सुपरस्टार्स को एक यादगार जीत, चैंपियनशिप जीत या किसी अन्य तरीके से Wrestlemania मोमेंट्स भी मिले, जिन्हें शायद वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

ये भी पढ़ें: जॉन सीना की WWE Wrestlemania में 5 सबसे बड़ी जीत

ऐसे कई WWE सुपरस्टार्स रहे जिन्हें Wrestlemania में अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत मिली थी। इसलिए इस आर्टिकल में जानते हैं उन 5 रेसलर्स के बारे में जिन्होंने साल के सबसे बड़े शो में अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीतने का गौरव प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें: 3 घटनाएं जब स्टोरीलाइन में WWE रेसलर्स की मौत हुई

स्पेशल मेंशन: रे मिस्टीरियो (Wrestlemania 22), योकोजूना (Wrestlemania 9), रैंडी सैवेज (Wrestlemania 4), बतिस्ता (Wrestlemania 21), द अल्टीमेट वॉरियर (Wrestlemania 6), शॉन माइकल्स (Wrestlemania 12), कोफी किंग्सटन (Wrestlemania 35)।

सैथ रॉलिंस- WWE Wrestlemania 31

youtube-cover

साल 2013 के 2 साल बाद तक द अथॉरिटी WWE में काफी एक्टिव रही, जिसकी मदद से सैथ रॉलिंस को बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद की गई। रॉलिंस को ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन का पूरा समर्थन प्राप्त था और इसी के चलते 2014 Money In The Bank विजेता भी बने।

धीरे-धीरे समय बीतता जा रहा था, लेकिन रॉलिंस के कैशइन के कोई संकेत नहीं मिल पा रहे थे। Wrestlemania 31 का समय आया जहां ब्रॉक लैसनर को रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना था।

रेंस और लैसनर के बीच जबरदस्त टक्कर देखी गई और जब दोनों सुपरस्टार्स थके हुए नजर आने लगे। तभी रॉलिंस ने मौके का फायदा उठाकर कैशइन किया और नए WWE चैंपियन बने। दुर्भाग्यवश उसी साल Survivor Series के समय चोट के कारण उन्हें टाइटल त्यागना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WWE में Wrestlemania 37 से पहले जरूर होनी चाहिए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन- WWE Wrestlemania 14

youtube-cover

मॉन्ट्रियल स्क्रूजॉब की घटना के बाद ब्रेट हार्ट द्वारा WWE छोड़ने के बाद कंपनी में स्टीव ऑस्टिन और शॉन माइकल्स के रूप में 2 बड़े सुपरस्टार्स बचे थे। ऑस्टिन द्वारा 1998 Royal Rumble मैच जीतने के बाद Raw में माइक टायसन ने चौंकाने वाली एंट्री ली, जहां उन्हें Wrestlemania 14 के मेन इवेंट के लिए स्पेशल गेस्ट रेफरी नियुक्त किया गया।

अंत में टायसन ने 3 काउंट्स को बहुत जल्दी पूरा करते हुए ऑस्टिन को विजेता घोषित किया, जो उनके करियर की सबसे पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत रही। उसके बाद टायसन ने माइकल्स को नॉकआउट पंच भी लगाया।

ड्रू मैकइंटायर- WWE Wrestlemania 36

youtube-cover

ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय में WWE के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार के लिए साल 2020 बहुत अच्छा रहा। Royal Rumble 2020 मैच जीतने के बाद उन्होंने Wrestlemania 36 के लिए ब्रॉक लैसनर को उनके वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी।

शो के मेन इवेंट में हुई धमाकेदार भिड़ंत में मैकइंटायर विजयी रहे और अपने करियर में पहली बार WWE वर्ल्ड चैंपियन बने।

ब्रॉन स्ट्रोमैन- WWE Wrestlemania 36

youtube-cover

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने साल 2015 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया। समय बीतने के साथ उन्होंने अपने बॉडीवेट को कम किया और अब पहले से कहीं अधिक फिट भी हो गए हैं। इसलिए कम उम्र के प्रो रेसलिंग फैंस उन्हें अपना हीरो भी मानने लगे हैं।

Wrestlemania 36 से पूर्व उन्हें कई बार चैंपियन बनने के मौके मिले। लेकिन 2020 के इस शो में उन्होंने गोल्डबर्ग जैसे महान सुपरस्टार को हराकर पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके लिए उन्हें रोमन रेंस का भी शुक्रगुजार होना चाहिए, क्योंकि रेंस ने COVID-19 के कारण Wrestlemania 36 में गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले लिया था।

जॉन सीना- WWE Wrestlemania 21

youtube-cover

जॉन सीना ने साल 2002 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और उन्हें अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए 3 साल इंतज़ार करना पड़ा। लेकिन एक बार हुई शुरुआत के बाद वो 16 बार चैंपियन बन चुके हैं और अभी भी उनका ऐतिहासिक सफर समाप्त नहीं हुआ है।

WWE का रूथलेस एग्रेशन एरा जॉन सीना के इर्दगिर्द ही घूमा, इसी वजह से वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन सके। उनकी सबसे पहली WWE चैंपियनशिप जीत Wrestlemania 21 में जॉन ब्रैडशॉ लेफील्ड के खिलाफ आई।

Quick Links