WWE में इस समय तीन ब्रांड रॉ, स्मैकडाउन और NXT हैं। WWE NXT में सबसे पहले सुपरस्टार की एंट्री होती है। यहां स्किल पर काम होता है और इसके बाद फिर मेन रोस्टर की बारी आती है। आज के समय में NXT का भी दर्जा अब ऊंचा हो गया है। NXT की वजह से ही आज WWE में कई बड़े सुपरस्टार दिग्गजों की लिस्ट में आ गए है।
ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE सुपरस्टार्स विंस मैकमैहन के सामने नहीं कर सकते
WWE मेन रोस्टर में आज जो भी सुपरस्टार हैं वो एक समय पर NXT में भी काम करते थे। रॉ और स्मैकडाउन में आने से पहले वो NXT का हिस्सा थे। कुछ ही ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने तीनों ब्रांड में अपना नाम कमाया है। कुछ इतने खास सुपरस्टार्स भी रहे हैं जिन्होंने तीनों ब्रांड्स में चैंपियनशिप अपने नाम की है। तो आइए जानते हैं पांच ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने रॉ, स्मैकडाउऩ और NXT तीनों ब्रांड में चैंपियनशिप हासिल कर नाम कमाया।
WWE सुपरस्टार बेली
रेसलमेनिया 31 के बाद फोर हॉर्सविमेंस में से तीन की मेन रोस्टर में एंट्री हो गई थी। इसके एक साल बाद फिर बेली की हुई थी। बेली का आज के समय में WWE में बहुत बड़ा नाम हो गया है। बेली ने साशा बैंक्स को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। बेली ने रॉ विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। साल 2019 में बेली और साशा बैंक्स पहली WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन भी बनीं थी। ये कारनाम इन्होंने एलिमिनेशन चैंबर में किया था।
बेली को सबसे बड़ी सफलता स्मैकडाउन में हासिल हुई। यहां स्मैकडाउन विमेंस टाइटल को वो दो बार हासिल कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने 500 दिन तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले साल उन्होंने हील टर्न लिया था और WWE द्वारा ये उनके लिए सबसे बेस्ट निर्णय रहा था।इसके बाद से लगातार उन्होंने सफलता हासिल की है।
बिग ई
न्यू डे में शामिल होने से पहले ही बिग ई का WWE मेन रोस्टर में बड़ा नाम था। NXT के दिनों में उन्हें काफी अच्छा पुश दिया गया था। सैथ रॉलिंस को हराकर उन्होंने NXT चैंपियनशिप हासिल की थी। 153 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। बो डैलस के खिलाफ बाद में उन्हें हार का सामना करना पडा़ था। NXT के बाद वो WWE मेन रोस्टर में आए और मिड कार्ड में काम किया। बिग ई ने एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी हासिल की है।
रॉ में बिग ई टैग टीम चैंपियन भी रहे हैं। उनके साथ कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स भी मौजूद थे। ये कारनाम दो बार यहां पर उन्होंने किया। स्मैकडाउन में बिग ई छह बार टैग टीम चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं। ये एक रिकॉर्ड उन्होंने कायम किया है। टैग टीम के तौर पर कोफी और जेवियर वुड्स शामिल यहां भी रहे।
ये भी पढ़ें: 3 तरीके जिनसे WWE के दिग्गज रैंडी ऑर्टन से बदला ले सकते हैं