6 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2021 में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं

WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2021 अच्छा नहीं रहा है
WWE के कुछ सुपरस्टार्स के लिए 2021 अच्छा नहीं रहा है

WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE को पैसों के मामले में जबरदस्त फायदा हुआ है और इसी वजह से उनके लिए इसे सबसे अच्छे सालों में से एक माना जा सकता है। इस साल कई सुपरस्टार्स की किस्मत बदली है और उन्हें बढ़िया तरह से पुश मिला है। साथ ही कुछ रेसलर्स की बुकिंग निराशाजनक रही है।

2021 में ढेरों सुपरस्टार्स ने काफी मैचों में जीत दर्ज की है वहीं कुछ रेसलर्स को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने 2021 में काफी ज्यादा मैच हारे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 6 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने साल 2021 में काफी सारे मैच हारे हैं।

5- सैमी जेन (45 हार)

सैमी जेन एक हील सुपरस्टार हैं और उनका कैरेक्टर काफी अनोखा है। वो मैचों से ज्यादा अपने कैरेक्टर पर ध्यान देते हैं और इसी कारण उन्हें जीत-हार से उतना फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने 2021 में कई अच्छे मैच लड़े हैं। वो कुछ महत्वपूर्ण स्टोरीलाइंस का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच भी लड़ा था।

वो ब्रॉक लैसनर के साथ कुछ यादगार सैगमेंट्स में दिखाई भी दिए थे। पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने साल 2021 में 55 मैच लड़े हैं और इसमें से उन्हें सिर्फ 9 मुकाबलों में ही जीत मिली है। सैमी जेन को 45 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जेन ने 2021 में ज्यादातर मैच हारे हैं लेकिन फिर भी उन्हें अच्छी तरह बुक किया गया है।

उन्होंने 55 मैच लड़े हैं और इसमें से उन्हें सिर्फ 9 में जीत मिली है। सैमी अपने प्रदर्शन को अगले साल और भी बेहतर करना चाहेंगे। अभी वो मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं लेकिन भविष्य में वो टॉप हील स्टार भी बन सकते हैं। WWE उन्हें एक टॉप सुपरस्टार की तरह पुश दे सकता है।

5- जिमी उसो (44 हार)

जिमी उसो ने 2021 में अपनी चौंकाने वाली वापसी की थी। इसके पहले वो चोट की वजह से एक्शन में नजर नहीं आ रहे थे। जिमी ने वापसी के बाद रोमन रेंस और जे उसो के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। बाद में जिमी ने अपने भाई जे उसो के साथ मिलकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

जिमी उसो ने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया है। हालांकि, उन्हें काफी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने 2021 में 73 मैच लड़े हैं और इसमें से 29 मैचों में उन्हें जीत मिली है। उन्हें 44 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। उम्मीद है कि 2022 में उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।

4- शेमस (45 हार)

शेमस का नाम लिस्ट में आना काफी शॉकिंग माना जाएगा। उनके लिए 2021 सही मायने में काफी अच्छा रहा है। अभी वो SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और वो एक अहम स्टोरीलाइन में शामिल हैं। देखा जाए तो शेमस के लिए साल खराब नहीं रहा है लेकिन फिर भी उन्हें ढेरों मुकाबलों में हार मिली है।

आपको बता दें कि शेमस ने 2021 में 65 मैचों में हिस्सा लिया है और इसमें से उन्हें 45 मैचों में हार मिली है जो काफी ज्यादा है। इसके अलावा शेमस ने 19 मैचों में जीत भी हासिल की है। शेमस अगले साल अपने प्रदर्शन में सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे। WWE को उन्हें अगले साल भी टॉप स्टोरीलाइंस में शामिल करना चाहिए। इससे उनका कद और भी ज्यादा बढ़ेगा।

3- एजे स्टाइल्स (45 हार)

एजे स्टाइल्स को रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। स्टाइल्स को हमेशा ही WWE में बढ़िया तरह से पुश मिला है। हालांकि, 2021 में स्टाइल्स ने ढेरों मैच हारे हैं और यह एक खराब चीज़ है। हर एक फैन चाहता है कि स्टाइल्स को एक बार फिर सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिले।

एजे ने 2021 में 71 मैच लड़े हैं और इसमें से उन्होंने 45 में हार का सामना करना पड़ा है। देखा जाए तो स्टाइल्स ने अपनी ताकत के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया। एजे ने इस साल सिर्फ 26 मैच जीते हैं। स्टाइल्स को 2022 में सिंगल्स स्टार के रूप में काम करना चाहिए। इसी से वो एक बार फिर पहले जैसा प्रदर्शन कर पाएंगे।

2- डॉल्फ ज़िगलर (47 हार)

डॉल्फ ज़िगलर के लिए 2021 काफी निराशाजनक रहा है। WWE ने उन्हें एक जॉबर की तरह उपयोग किया है और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। ज़िगलर ने 2021 में 59 मैच लड़े हैं और इसमें से उन्हें सिर्फ 11 मुकाबलों में ही जीत मिली है। यह एक चौंकाने वाली चीज़ है।

साथ ही उन्हें 47 मैचों में हार मिली है जबकि 1 मैच ड्रॉ हुआ है। ज़िगलर ने इस साल ज्यादा टैग टीम मैच लड़े हैं और वो कुछ सिंगल्स मैच भी लड़ चुके हैं। देखा जाए तो ज़िगलर अब अगले साल अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। यह डॉल्फ ज़िगलर के करियर का सबसे खराब साल माना जा सकता है।

1- जे उसो (51 हार)

जे उसो का नाम सूची में आना सही मायने में एक चौंकाने वाली चीज़ है। इस सुपरस्टार ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है और उन्होंने इस साल आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच जीता था। साथ ही वो SmackDown टैग टीम चैंपियंस बनने में भी सफल रहे थे। हालांकि, उन्होंने 2021 में ढेरों मैच हारे हैं।

जे उसो ने 2021 में 82 मैच लड़े हैं और उन्हें 30 मैचों में जीत मिली है। बड़ी बात यह है कि वो 51 मुकाबलों में हार झेल चुके हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि जे उसो का नाम लिस्ट में होगा क्योंकि उनके लिए 2021 यादगार रहा है। खैर, उम्मीद होगी कि ब्लडलाइन के इस सदस्य के लिए 2022 और अच्छा रहेगा।

Quick Links