WWE के रोस्टर में सुपरस्टार्स की भरमार है इसलिए कंपनी के लिए हर एक सुपरस्टार को बड़ा पुश देना संभव नहीं है। कुछ WWE सुपरस्टार्स को पुश पाने के लिए ज्यादा समय इंतजार नही करना पड़ता, वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जिन्हें पुश पाने के लिए महीनों और सालों तक इंतजार करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी 3 बड़ी अफवाहें जो सच होनी चाहिए और 3 जो गलत होनी चाहिए
इसके अलावा WWE के रोस्टर में ऐसे भी सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिन्हें अकसर ही पुश मिलता रहता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 6 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें उनके रिटायर होने तक पुश मिलता रहेगा।
6- WWE के सबसे महत्वपूर्ण पार्ट टाइम सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर
साल 2012 में WWE में वापसी के बाद से ही ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे महत्वपूर्ण पार्ट टाइम सुपरस्टार बन गए और इन सालों के दौरान WWE ने फैंस को आकर्षित करने के लिए उनका काफी अच्छे से इस्तेमाल किया है। वैसे तो ब्रॉक लैसनर हर साल WWE में 4 या 5 मैच लड़ते हुए दिखाई देते थे लेकिन साल 2020 में कोरोना महामारी की वजह से वह केवल रेसलमेनिया में मैच लड़ते हुए दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ विंस मैकमैहन के बैकस्टेज रिश्ते अच्छे नहीं थे
आपको बता दें, लैसनर 43 साल के हो चुके हैं इसके बावजूद भी उनकी कद-काठी काफी शानदार है और वह उन कुछ सुपरस्टार्स में शामिल हैं जिन्हें उनके रिटायरमेंट तक पुश मिलता रहने वाला है।
5- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर अपने WWE करियर में 12 बार विमेंस टाइटल पर कब्जा कर चुकी हैं और वह अपने पिता रिक फ्लेयर के 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से ज्यादा दूर नही हैं। शार्लेट अकसर ही चैंपियनशिप फ्यूड में नजर आती हैं और वर्तमान समय में भी वह असुका के साथ विमेंस टैग टीम चैपियंस बनी हुई हैं।
शार्लेट वर्तमान समय में WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बन गई हैं इसलिए ऐसा लग रहा है कि उन्हें रिटायर होने तक पुश मिलते रहने वाला है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।