6 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें इस समय नए गिमिक की सख्त जरुरत है

विंस मैकमैहन & रुसेव
विंस मैकमैहन & रुसेव

#1 कोफ़ी किंग्सटन

न्यू डे
न्यू डे

कोफ़ी किंग्सटन का रेसलमेनिया 35 में चैंपियन बनना इस साल हुए WWE के सबसे यादगार क्षणों में से एक था। WWE में एक दशक बिताने के बाद अपना पहला वर्ल्ड टाइटल जीतकर कोफ़ी ने इतिहास रच दिया।

कोफ़ी ने एक डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में अपने WWE टाइटल को रैंडी ऑर्टन, समोआ जो, डेनियल ब्रायन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया। हालांकि स्मैकडाउन प्रीमियर एपिसोड में ब्रॉक लैसनर उन्हें कुछ ही सेकेंड के अंदर हराकर नए चैंपियन बने।

इस वक़्त सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चैंपियनशिप हारने के बाद कोफ़ी टैग-टीम सीन में लौटने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके फैंस के लिए काफी दुखद खबर होगी।

ऐसा नहीं है कि फैंस न्यू डे को पसंद नहीं करते, पूरी दुनिया भर में न्यू डे के काफी फैंस है। इसलिए अगर कोफ़ी अपने पुराने न्यू डे वाले अवतार में वापस लौटते हैं तो फैंस उन्हें जरुर चीयर करेंगे।

Quick Links