काफी समय से WWE ने प्रोफेशनल रेसलिंग में अपनी पोजिशन हमेशा टॉप पर बनाई है। विंस मैकमैहन ने कई WWE दिग्गजों को कई बार वर्ल्ड टाइटल जीताकर और उनके क्लासिकल मैच बनाकर टॉप पर पहुंचाया है। WWE में वर्ल्ड टाइटल का बहुत बड़ा रोल होता है। हर सुपरस्टार इस टाइटल को जीतना चाहता है। जो इसे जीतता है वो ही आगे सफलता की राह में बढ़ता है। कई सुपरस्टार्स इसे अपने नाम कर चुके हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो बहुत बार इस टाइटल को WWE में अपने नाम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 3 चौंकाने वाले स्टार्स जो WWE में रोमन रेंस को हरा चुके हैं
वर्ल्ड टाइटल का किसी सुपरस्टार के पास होना उसकी स्टार पॉवर को दर्शाता है। हालांकि कंपनी भी हर किसी सुपरस्टार को चैंपियन नहीं बना देती हैं। इस टॉप चैंपियन को कंपनी कुछ ही सुपरस्टार्स को देती हैं। जिस सुपरस्टार्स का नाम फैंस की जुबान पर रहता है वो ही इस टाइटल को पाने में सक्षम है। वैसे ये सबसे बड़ा टाइटल WWE में होता है। इसे पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आइए जानते हैं उन 6 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने वर्ल्ड टाइटल को 10 से ज्यादा बार अपने नाम किया है।
WWE दिग्गज ऐज (11 वर्ल्ड टाइटल)
WWE दिग्गज ऐज का नाम रेसलिंग की दुनिया में काफी ऊंचा है। ऐज काफी पुराने रेसलर रहे हैं। शुरूआत में कुछ कारनामा वो नहीं कर पाए। लेकिन सब कुछ बदल गया जब साल 2005 में उन्होंने मनी इन द बैंक लैडर मैच जीता। इसके बाद उन्होंने इसे जॉन सीना के ऊपर कैश इन कर के पहली बार WWE टाइटल अपने नाम कर लिया था।WWE इतिहास का सबसे चौंकाने वाला पल ये था। ये सिर्फ शुरूआत थी।
ऐज ने विलन के रूप में बहुत ही शानदार काम हमेशा किया। गर्दन में इंजरी के कारण साल 2012 में ऐज को रिटायरमेंट लेना पड़ा था। और तब तक वो 11 बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर चुके थे। इस शानदार करियर के लिए ऐज को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।
WWE दिग्गज हल्क होगन (12 वर्ल्ड टाइटल)
80 के दशक की बात की जाए तो सबसे बेस्ट रेसलर हल्क होगन ही रहे हैं। आज भी होगन की फैन फॉलोविंग बहुत ही शानदार है। उस वक्त रेसलमेनिया के लगभग सभी मेन इवेंट्स में हल्क होगन का नाम होता था। इस दौरान हल्क होगन ने कई बार टाइटल अपने नाम किया। 90 के दशक में होगन ने WCW में कदम रख लिया थी। इसके बाद वो सबसे बड़े हील बनकर निकले। होगन ने 6 6 बार WCW टाइटल अपने नाम किया।
साल 2002 में WWE में हल्क होगन ने वापसी की और इस समय विंस मैकमैहन को होगन की पॉपुलैरिटी के बारे में पता था। इसके बाद फिर उन्होंने टाइटल जिताया गया। अपने करियर में कुल 12 बार वर्ल्ड टाइटल हल्क होगन ने अपने नाम किया है।
WWE सुपरस्टार रैंडी ऑर्टन (13 वर्ल्ड टाइटल)
शुरूआत में जब मेन रोस्टर में रैंडी ऑर्टन आए थे तो पहले को दो साल कुछ खास उनके नहीं रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने लैजेड्स के साथ पंगा शुरू किया। और उनका नाम इसके बाद लैंजेंड किलर रख दिया गया। समरस्लैम 2004 में रैंडी ऑर्टन को बड़ा शॉट मिला। यहां उन्होंने बैटल रॉयल जीता था। फिर मेन इवेंट में क्रिस बेनोईट को हराकर वो वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे। सबसे कम उम्र में चैंपियन बनकर रैंडी ऑर्टन ने इतिहास रच दिया था। हालांकि पहला चैंपियनशिप रन उनका फ्लॉप हो गया था। ट्रिपल एच के खिलाफ वो जल्द ही हार गए थे।
इसके बाद रैंडी ऑर्टन ने अपने आप को बहुत जल्द रिकवर किया और सबसे बड़े विलन बनकर उभर कर आए। अगले कुछ सालों में रैंडी ऑर्टन ने कई बड़े मैचों में हिस्सा लिया। रैंडी ऑर्टन अभी तक 13 बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं। अभी भी वो परफॉर्म कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में वो और भी वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें क्लैश ऑफ चैंपियंस में हार से सबसे अधिक नुकसान झेलना पड़ेगा