WWE सुपरस्टार्स पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये भी एक आम इंसान की जिंदगी ही जीते है।लेकिन इनकी मेहनत और लगन इन्हें सुपरस्टार बना देती है। किसी भी आदमी में कई अच्छी आदतें और कई बुरी आदतें होती है। ये आम इंसान के साथ भी है। कोई ना कोई अच्छी आदत होगी तो कोई ना कोई बुरी आदत होगी। WWE सुपरस्टार्स भी इससे अछूते नहीं है।
आइए आज हम आपको आपके फेवरेट सुपरस्टार्स की कुछ अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताएंगे। जिन्हें देखकर आप चौंक भी सकते है।
ट्रिपल एच(नाईट वर्कआउट )

ट्रिपल एच को पूरी दुनिया जानती है। लेकिन ट्रिपल एच की एक बड़ी ही अजीब आदत है, वो रात में उठ कर वर्कआउट करने में यकीन करते है। उन्होंने कई बार इस बात को माना है कि वो रात में उठ कर वर्कआउट किया करते हैं।
ये भी पढ़ें: 6 मौके जब WWE को फैंस के दबाव में आकर अपने प्लान को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा
द रॉक(चीट डे)

द रॉक के नाम से जाने वाले ड्वेन जॉनसन चीट डे मनाते हैं। इस बात को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हम आपको बताते है कि ये क्या होता है। दरअसल द रॉक पूरे साल भर स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करते हैं पर सिर्फ एक दिन वो जमकर खाते हैं।
गोल्डबर्ग(हेड बट )

अगर कोई बेवजह अपना सिर दीवार पर पटके तो आप उसे पागल ही कहेंगे। लेकिन गोल्डबर्ग के बारे में आप क्या कहेंगे। गोल्डबर्ग कुछ ऐसा ही करते है। वो ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उन्हें फाइट करने से पहले मोटिवेशन मिल सके।
डेनियल ब्रायन (मिट्टी में खेलना )

हम सबने अपने बचपन में एक बार तो मिट्टी में खेला होगा लेकिन कोई बड़े होकर मिट्टी में खेले तो थोड़ा अजीब लगता है। कुछ ऐसी ही आदत डेनियल ब्रायन की है।वो अब भी मिट्टी में खेला करते हैं।
ब्रॉक लैसनर(शिकार करना)

ब्रॉक लैसनर WWE में सभी के छक्के छुड़ा देते है। उन्हें देखकर डर लगता है। शायद उनकी आदत भी एक खतरनाक है। इस आदते से कोई भी डर सकता है। लैसनर को ये आदत है कि वो बार बार शिकार पर चले जाते हैं।
जॉन सीना(टिक टैक)

जॉन सीना कभी भी कुछ भी कर सकते है। WWE की वो बड़ी हस्ती है। टिक टैक नाम की चीज वैसे बच्चों के लिए बनाया जाता है। बच्चे इसे बहुत पसंद करते है। लेकिन जॉन सीना भी इसे काफी पसंद करते है।