7 बड़े सुपरस्टार्स जो Royal Rumble मैच में सरप्राइज एंट्री कर वापसी कर सकते हैं

पंक और टेकर
पंक और टेकर

#4 नाया जैक्स

youtube-cover

नाया जैक्स WWE में लंबे समय से नजर नहीं आई है। वह पिछले कुछ महीनों से चोटिल थी और इस वजह से WWE ने उन्हें रेसलिंग से दूर रखा है। खबरों के अनुसार वह पूरी तरह फिट है।

अगर डॉक्टर्स उन्हें रिंग में वापसी करने के लिए क्लियर कर देते हैं तो वह विमेंस रॉयल रंबल मैच में अपना रिटर्न कर सकती है। इसके साथ ही जबरदस्त प्रदर्शन से वह फैंस को चौंका सकती है।

#3 द अंडरटेकर

youtube-cover

द अंडरटेकर को WWE फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस दिग्गज सुपरस्टार ने रेसलमेनिया 35 में कोई मैच नहीं लड़ा था और हर एक फैन इस चीज़ को देखकर निराश था। WWE इस बार उन्हें रॉयल रंबल में बुला सकता है।

वह सरप्राइज एंट्रेंट के रूप में आकर रॉयल रंबल से अपने रेसलमेनिया मैच की स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। हर एक फैन अंडरटेकर को मैच में देखकर चौंक जाएगा। इससे रॉयल रंबल मैच का मजा दोगुना हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे