इस हफ्ते रॉ (Raw) की शुरुआत खुद पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने की, जहां उन्होंने द मिज़ (The Miz) को हराकर दोबारा चैंपियन बनने की बाद कही। ये तो तय है कि WWE ने फास्टलेन (Fastlane) ही नहीं बल्कि रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।Raw में मैकइंटायर और शेमस (Sheamus) के बीच धमाकेदार मुकाबला लड़ा गया। इसके अलावा नाया जैक्स (Nia Jax), द हर्ट बिजनेस (The Hurt Business) और डेमियन प्रीस्ट (Damien Priest) की बड़ी जीत देखने को मिली। इसी बीच एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने द फीन्ड (The Fiend) की वापसी के भी संकेत दिए।ये भी पढ़ें: दिग्गज को अधमरा कर WWE को नया चैंपियन मिलने से गदगद हुए फैंसवहीं मेन इवेंट में द मिज़ को हराकर बॉबी लैश्ले (Bobby lashley) नए WWE चैंपियन बन गए हैं। इससे अब कई संभावित चीजें सामने आ रही हैं कि लैश्ले के चैंपियन बनने का Wrestlemania 37 की स्टोरीलाइंस पर क्या असर पड़ेगा। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं एक नजर उन बातों पर जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: 16 साल बाद दिग्गज सुपरस्टार बना पहली बार WWE चैंपियनबॉबी लैश्ले का WWE में शानदार सफर जारी हैJUST ANNOUNCED: If @mikethemiz doesn't show up for his match tonight against @fightbobby, he will be stripped of his #WWETitle. The pressure is on! #WWERaw @shanemcmahon pic.twitter.com/mZcGunnHwC— WWE (@WWE) March 2, 2021इस हफ्ते Raw का फोकस द मिज़ और बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच को सेटअप करने पर रहा। एडम पीयर्स और शेन मैकमैहन ने सुनिश्चित किया कि Raw में लैश्ले को अपना टाइटल शॉट मिले। दूसरी ओर मिज़ माइंड गेम्स खेलकर मैच को ना करवाने की कोशिशों में लगे थे।16 YEARS IN THE MAKING.The ALMIGHTY ERA has begun!#WWERaw @fightbobby pic.twitter.com/dupSb8tuc0— WWE (@WWE) March 2, 2021आखिरकार मेन इवेंट में दोनों की भिड़ंत हुई, जिसमें मिज़ को हराकरलैश्ले अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि Wrestlemania 37 में लैश्ले की भिड़ंत ड्रू मैकइंटायर से होगी या ब्रॉक लैसनर की वापसी का प्लान तैयार किया जा चुका है। स्थिति कुछ भी हो, लेकिन लैश्ले 2021 में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार्स में से एक बनने वाले हैं।ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 1 मार्च, 2021WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।