7 बड़े रेसलर्स जिन्होंने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया

ओमेगा
ओमेगा

डब्लू डब्लू ई (WWE) दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है और हर एक प्रो-रेसलर इस बड़े प्रमोशन के साथ काम करने की इच्छा रखता है। WWE के इतिहास में कई सारे बड़े इंडिपेंडेंट रेसलर्स ने काम किया है जिसमें एजे स्टाइल्स, समोआ जो और शिंस्के नाकामुरा जैसे सुपरस्टार्स के नाम शामिल है।

Ad

WWE में काम करने से न सिर्फ रेसलर्स को ज्यादा पैसे मिलते हैं बल्कि प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। इसके बावजूद भी कुछ प्रसिद्ध रेसलर्स है जिन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 7 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया।

#7 कैनी ओमेगा

youtube-cover
Ad

हर एक रेसलिंग फैन कैनी ओमेगा के नाम से जरूर परिचित होगा। इस बड़े सुपरस्टार ने ROH और NJPW में अपने प्रदर्शन से काफी नाम कमाया है। WWE ने ओमेगा को इस वजह से कई मौकों पर बड़े कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किये।

ये भी पढ़ें:- 10 बातें जो आप शायद रोमन रेंस के बारे में नहीं जानते होंगे

इसके बावजूद भी ओमेगा ने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया। इसका सबसे बड़ा कारण क्रिएटिव कंट्रोल नहीं मिलना था। अंतिम बार WWE ने 2019 के फरवरी महीने में ओमेगा को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था।

#6 जैक सेबर जूनियर

youtube-cover
Ad

जैक सेबर जूनियर ने WWE के क्रूजर्वेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और वह सेमीफाइनल तक भी गए थे। इसके बाद कंपनी ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

इस वजह से वह टूर्नामेंट जीतने के बजाय बाहर हो गए। इसके बाद 2017 में एक मौके पर WWE ने फिर उन्हें साइन करने की कोशिश की जब NXT UK की शुरुआत हुई थी। इस समय कंपनी ने उन्हें सबसे पहला UK चैंपियन बनने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने फिर इनकार कर दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#5 मार्टी स्क्रल

youtube-cover
Ad

मार्टी ने इंडिपेंडेंट सिन पर काफी नाम कमाया है। वह ROH और NJPW में बढ़िया काम कर प्रसिद्धि पा चुके हैं। कैनी ओमेगा के साथ ही मार्टी को भी कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया था।

स्क्रल ने अपने करियर के सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराया। इसके अलावा वह AEW के ऑफर से भी खुश नहीं थे। मार्टी अभी भी इंडिपेंडेंट रेसलिंग में बढ़िया काम कर रहे हैं।

#4 कोटा इबुशी

youtube-cover
Ad

कोटा इबुशी ने भी जैक सेबर जूनियर की तरह क्रूजर्वेट क्लासिक में कदम रखा था और वह टूर्नामेंट जीतने के सबसे बड़े दावेदार थे। इस दौरान उन्होंने WWE के कॉन्ट्रैक्ट को ठुकराया।

इस वजह से वह टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए। बाद में उन्होंने NJPW के साथ काम किया और बताया कि वह जापान में ही अपने काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ क्योंकि वह हाल ही में रेसलिंग जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट G1 क्लाइमेक्स को जीतने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों गोल्डबर्ग को द फीन्ड पर जीत मिलनी चाहिए और 2 जिनकी वजह से द फीन्ड की जीत होनी चाहिए

#3 विल ऑस्प्रे

youtube-cover
Ad

विल इस समय रेसलिंग जगत के सबसे अच्छे हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार है। 2019 का साल इस रेसलर के लिए खास रहा। ऑस्प्रे को भी WWE की ओर से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल चुका है।

ऑस्प्रे ने क्रिस जैरिको के पोडकास्ट पर बताया था कि WWE उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर चुकी है लेकिन उन्हें जापान में काम करना पसंद आ रहा था। इस वजह से वह WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कर पाए।

#2 & #1 निक और मैट जैक्सन

youtube-cover
Ad

निक और मैट जैक्सन इस समय सबसे अच्छे टैग टीम रेसलर है। दोनों सुपरस्टार्स ने बड़े-बड़े प्रमोशन में काम करके नाम कमाया है और कैनी ओमेगा की तरह इन टैग टीम रेसलर्स को भी कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया जा चुका है।

विंस को यंग बक्स काफी ज्यादा पसंद थे और वह उन्हें WWE की रिंग में देखना चाहते थे। AEW के आने की वजह से दोनों सुपरस्टार्स ने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया और अभी तक उन्हें AEW में सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस को विलन बन जाना चाहिए और 2 जिनकी वजह से नहीं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications