रोमन रेंस ने 2012 में डब्लू डब्लू ई (WWE) के मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। वह सर्वाइवर सीरीज 2012 में द शील्ड के साथ नजर आए थे और इसके बाद वह टैग टीम डिवीज़न का अहम हिस्सा बन गए। द शील्ड के अलग होने के बाद रोमन रेंस ने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में फैंस और मैनेजमेंट को प्रभावित किया।
इस वजह से उन्हें शानदार पुश मिला और वह कंपनी के टॉप स्टार बन गए। WWE ने उन्हें जॉन सीना की जगह WWE का सबसे बड़ा फेस बनाने का निर्णय लिया था। कंपनी इस चीज़ में सफल भी रही और रेंस ने कई सारी चैंपियनशिप जीती। द शील्ड के साथ रोमन रेंस ने हील के रूप में काम किया था।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें कुछ समय पहले सस्पेंड किया गया था और 2 जिन्हें शायद नहीं
सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में द बिग डॉग कभी भी विलन नहीं बने। कई मौके आए जब लगा कि रेंस को हील बनना चाहिए लेकिन यह चीज़ संभव नहीं हुई। खैर, अब रेंस के पास विलन बनने का सही समय है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन को विलन बनना चाहिए और 2 जिनकी वजह से नहीं।
#3 विलन बनना चाहिए: द शील्ड के सारे सदस्य एक बार हील बन चुके हैं
द शील्ड की शुरुआत सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ हुई थी। अलग होने के बाद सैथ रॉलिंस ने हील सुपरस्टार के रूप में शानदार काम किया। इसके अलावा डीन एम्ब्रोज़ भी WWE से जाने के पहले विलन का किरदार निभा चुके हैं।
रोमन रेंस ही ग्रुप के एक ऐसे सुपरस्टार है जो अबतक हील नहीं बने हैं। इस बड़े कारण की वजह से द बिग डॉग को एक बार विलन की भूमिका जरूर निभानी चाहिए।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं