डब्लू डब्लू ई (WWE) दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है और हर एक प्रो-रेसलर इस बड़े प्रमोशन के साथ काम करने की इच्छा रखता है। WWE के इतिहास में कई सारे बड़े इंडिपेंडेंट रेसलर्स ने काम किया है जिसमें एजे स्टाइल्स, समोआ जो और शिंस्के नाकामुरा जैसे सुपरस्टार्स के नाम शामिल है।
WWE में काम करने से न सिर्फ रेसलर्स को ज्यादा पैसे मिलते हैं बल्कि प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। इसके बावजूद भी कुछ प्रसिद्ध रेसलर्स है जिन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 7 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया।
#7 कैनी ओमेगा
हर एक रेसलिंग फैन कैनी ओमेगा के नाम से जरूर परिचित होगा। इस बड़े सुपरस्टार ने ROH और NJPW में अपने प्रदर्शन से काफी नाम कमाया है। WWE ने ओमेगा को इस वजह से कई मौकों पर बड़े कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किये।
ये भी पढ़ें:- 10 बातें जो आप शायद रोमन रेंस के बारे में नहीं जानते होंगे
इसके बावजूद भी ओमेगा ने WWE के साथ काम करने से इनकार कर दिया। इसका सबसे बड़ा कारण क्रिएटिव कंट्रोल नहीं मिलना था। अंतिम बार WWE ने 2019 के फरवरी महीने में ओमेगा को कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था।
#6 जैक सेबर जूनियर
जैक सेबर जूनियर ने WWE के क्रूजर्वेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और वह सेमीफाइनल तक भी गए थे। इसके बाद कंपनी ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।
इस वजह से वह टूर्नामेंट जीतने के बजाय बाहर हो गए। इसके बाद 2017 में एक मौके पर WWE ने फिर उन्हें साइन करने की कोशिश की जब NXT UK की शुरुआत हुई थी। इस समय कंपनी ने उन्हें सबसे पहला UK चैंपियन बनने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने फिर इनकार कर दिया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं