WWE में कई सारे कपल्स मौजूद है। WWE सालों से ढेरों सुपरस्टार्स को लाइव टेलीविजन पर साथ दिखा रहा है। कई बार ऑन-स्क्रीन कपल्स असल जीवन में भी रिलेशन में रहते हैं वहीं कभी-कभी ये सिर्फ एक स्टोरीलाइन का हिस्सा रहता है।
WWE इतिहास कई सारे यादगार कपल देखने को मिल चुके हैं जिन्होंने साथ आकर काफी नाम कमाया है। WWE में सुपरस्टार्स बैकस्टेज कई सारे दोस्त बनाते हैं। इस दौरान वो किसी विमेंस स्टार्स के साथ रिलेशन में आ जाते हैं। कभी-कभी दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता।
ये भी पढ़ें:- 3 भारतीय सुपरस्टार्स जो WWE Superstar Spectacle में जरूर नजर आ सकते हैं
इस दौरान कई मौकों पर उनका रिलेशन काफी आगे तक जाता है। साथ ही वो शादी कर लेते हैं। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने साथी रेसलर्स से शादी की है। इसलिए हम ऐसे मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने साथी WWE स्टार से शादी की है।
7- द मिज़ ने पूर्व WWE सुपरस्टार मरिस से शादी की है
द मिज़ को WWE के सबसे प्रसिद्ध स्टार्स में से एक माना जा सकता है। मौजूदा समय में वो WWE के टेलीविजन का सबसे अहम हिस्सा है और लगातार काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने WWE में WrestleMania मेन इवेंट करने से लेकर दिग्गजों को हराने तक सभी चीज़ें की है।
ये भी पढ़ें:- भारतीय सुपरस्टार्स की 3 जोड़ियां जो WWE में टैग टीम के रूप में काम कर चुके हैं
मिज़ ने पूर्व WWE सुपरस्टार मारिस से शादी की है। मिज़ और मरिस काफी सालों से डेट कर रहे थे और 2014 में उन्होंने शादी की। उनके दो बच्चे है और USA नेटवर्क पर उनका एक शो भी आता है और इसके चलते वो काफी फेमस है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।